मोहिनी एकादशी के अवसर पर अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति सांवरिया शाखा के पर्यावरण प्रकल्प के अंतर्गत गांधीनगर स्थित गौशाला में गौ पूजन का आयोजन कर गायों का सम्मान किया गया। गोमती ग्रुप के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम में शाखा की बहनों ने पारंपरिक विधि से गौ माता का पूजन कर श्रद्धा और सेवा का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान सभी बहनों ने गौ माता का कुमकुम, चावल, मेहंदी और लच्छा से विधिवत पूजन किया तथा भोग लगाया। इसके पश्चात गायों को चारा खिलाकर सेवा की गई। गौशाला में उपस्थित लोगों को गौ संरक्षण और सम्मान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से गौ सम्मान के पत्रक भी वितरित किए गए।

गौ माता सम्मान अभियान के इस कार्यक्रम में आशा पोखरना, डॉ रेनू सोमानी, रीना जागेटिया, स्नेहलता भंडारी, लीला आगाल, शीला, शिखा, ज्योति पोरवाल, प्रियंका नारायणीवाल, तुलसी असावा, बबीता विजयवर्गीय, अर्पणा अरोड़ा, सीमा गगरानी, सुनीता, स्नेहलता, सुमित्रा बाहेड़िया, रिंकू, अनीता, मीना, सांवरिया, अंजू हेड़ा, मीना तरावत और चंद्रकांता राठौर उपस्थित रही।

कार्यक्रम ने गौ संरक्षण, पर्यावरण जागरूकता और सामाजिक सहभागिता का संदेश देते हुए धार्मिक आस्था और सेवा भावना को सशक्त रूप से अभिव्यक्त किया।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story