चित्तौड़गढ़ में अग्रवाल समाज के नवनिर्मित अग्रसेन मांगलिक भवन के 12 कमरों का भव्य लोकार्पण
चित्तौड़गढ़ के गांधीनगर में अग्रसेन मांगलिक भवन के नए कमरों का लोकार्पण हुआ। सांसद और विधायक की मौजूदगी में आयोजित इस भव्य समारोह की मुख्य झलकियां यहाँ पढ़ें।

अग्रसेन मांगलिक भवन में सांसद दामोदर अग्रवाल और विधायक चन्द्रभानसिंह आक्या फीता काटकर लोकार्पण करते हुए।
चित्तौड़गढ़ के गांधीनगर स्थित अग्रवाल समाज के अग्रसेन मांगलिक भवन के द्वितीय तल पर नवनिर्मित 12 कमरों का लोकार्पण शुक्रवार को एक भव्य समारोह के साथ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल और विधायक चन्द्रभानसिंह आक्या मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। समारोह की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रतनलाल गाड़ी ने की, जबकि नगर अध्यक्ष गौरव त्यागी, अग्रवाल विकास संस्था के अध्यक्ष पवन अग्रवाल, दीनेश अग्रवाल, नेमीचन्द्र अग्रवाल और शोभना अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे।
लोकार्पण समारोह के विधिवत शुभारंभ के लिए प्रातः हवन पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के 31 जोड़ों ने पूर्ण आस्था के साथ भाग लिया। इस अवसर पर आचार्य प्रमोद कृष्ण महाराज के सानिध्य में अग्र भागवत कथा का भी आयोजन किया गया, जिसने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ा दिया। मुख्य अतिथि सांसद दामोदर अग्रवाल और विधायक चन्द्रभानसिंह आक्या ने फीता काटकर नवनिर्मित कमरों का लोकार्पण किया।
कार्यक्रम के दौरान समाज के उन भामाशाहों का विशेष सम्मान किया गया जिन्होंने भवन निर्माण में अपना बहुमूल्य योगदान दिया है। लिफ्ट के लिए विशेष सहयोग प्रदान करने वाले रविन्द्र अग्रवाल सहित अन्य सहयोगियों को माला पहनाकर, उपरना ओढ़ाकर, प्रतीक चिह्न भेंट कर तथा अग्रसेन महाराज की तस्वीर देकर सम्मानित किया गया। इस गौरवमयी अवसर पर प्रमोद अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, महेश गोयल, अशोक, रमेश, सुरेन्द्र, उमेश, राधेश्याम मोर, रमीता, सारिका, माया, सुरभि, कुसुम, मंजु, दीपा सहित बड़ी संख्या में अग्र बन्धु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में कमल द्वारा सभी आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया गया।

Piyush Mundara, Chittorgarh
नाम: पियूष मूंदड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता
कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
अनुभव: साल 2013 से
विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग
बीट और कवरेज
- स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
- क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।
शैक्षणिक योग्यता
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
