निम्बाहेड़ा। दिगंबर जैन समाज के तत्वावधान में सोमवार को आर्यिका गणिनि विज्ञा श्री माताजी के सानिध्य में आदि प्रभु की विशेष आराधना के साथ शांतिधारा महाकलशाभिषेक कार्यक्रम सम्पन्न कराये।


विशेष पूजन एवं अभिषेक कार्यक्रम

समाज के प्रवक्ता मनोज सोनी के अनुसार सोमवार को सरावगी गली स्थित श्री आदिनाथ दिगंबर जिनालय में समाज अध्यक्ष अशोक गदिया एवं महामंत्री वी के जैन की अगुवाई में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। श्रद्धालुओं ने आदि प्रभु की पूजा अर्चना के साथ शांतिधारा और महाकलशाभिषेक कार्यक्रम पूर्ण किए।

  • उपस्थित आर्यिका संघ: आर्यिका गणिनि विज्ञाश्री माताजी, आर्यिका ज्ञेभ्याश्री, ज्ञापकश्री, ज्ञेयकश्री एवं क्षुल्लिका विज्ञप्तिश्री।
  • सहभागिता: इस अवसर पर बड़ी मात्रा में श्रद्धालुजन उपस्थित थे।

आर्यिका विज्ञा श्री माताजी का मंगल प्रवचन

यहाँ आयोजित धर्म सभा में आर्यिका विज्ञा श्री माताजी ने अपने सम्बोधन में कहा कि:

"व्यापारी अगर मावा में आटा मिलायें तो जेल चला जायेगा और हलवाई मावा में आटा मिलायें तो कलाकार कहलायेगा। मानव जीवन मावा है। इन तीर्थंकरों ने भगवंतों ने अपने जीवन को हलवाई बनकर के आटा मिलाया है। इसलिए परम पद में स्थित परमात्मा है। और हम क्या कर रहे हैं व्यापारी बनकर नरक निगोद रुपी जेल में जाने का काम कर रहे हैं।"

जीवन तो सभी जीते हैं पर वही अपने जीवन को सार्थक कर पायेगा जो संयम की कला से कलाकार कहलायेगा।


प्रतिदिन के विशेष आयोजन

गौरतलब है कि प्रतिदिन आर्यिका संघ के सानिध्य में:

  • समय: शाम 6:30 बजे।
  • कार्यक्रम: आनंद यात्रा आरती।
  • जन उत्साह: इस कार्यक्रम में नगर के श्रद्धालुजन बढ़-चढ़ के हिस्सा ले रहे हैं।
Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story