चित्तौड़गढ़। जिले में यूरिया की सीमित उपलब्धता और किसान हितों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कृषि विभाग ने उर्वरक वितरण पर कड़ा नियंत्रण किया है। इसी कड़ी में जिला कलक्टर के निर्देशानुसार कृषि अधिकारी गोपाल धाकड़ ने बड़ीसादड़ी क्षेत्र की खाद और बीज दुकानों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कृष्णा एंटरप्राइजेज, कृष्णा बीज भंडार और भाणुजा सहकारी समिति, भाणुजा जैसी दुकानों की जांच कर उर्वरक वितरण व्यवस्था को सुव्यवस्थित किया गया। हालांकि, कृष्णा एंटरप्राइजेज में अनियमितताएं पाए जाने पर दुकान संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

सबसे गंभीर मामला सांवरिया बीज भंडार का सामने आया, जिसने बिना पूर्व सूचना दिए नंगाखेड़ी फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड, बोहेड़ा रोड के परिसर से उर्वरक वितरण किया। यह कार्रवाई सीधे तौर पर उर्वरक नियंत्रण आदेश, 1985 का उल्लंघन थी। कृषि अधिकारी गोपाल धाकड़ की अनुशंसा पर संबंधित विक्रेता का उर्वरक अनुज्ञा पत्र अग्रिम आदेश तक निलंबित कर दिया गया।

कृषि विभाग ने जिले के सभी उर्वरक विक्रेताओं को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे किसानों की जमाबंदी और आधार कार्ड की पुष्टि के बाद ही निर्धारित दरों पर पारदर्शी और समान रूप से उर्वरक वितरित करें। साथ ही किसी भी परिस्थिति में यूरिया के साथ अन्य उत्पादों को जबरन देने का प्रयास न करें, अन्यथा उर्वरक नियंत्रण आदेश, 1985 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई से जिले में उर्वरक वितरण की पारदर्शिता और किसानों के अधिकारों की सुरक्षा को बल मिलेगा, साथ ही अनुशासनहीन वितरण पर संदेश भी स्पष्ट हो गया है।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story