बेगूं। आचार्य श्री महाश्रमण ने लाडनूं में मुख्य मुनि महावीर कुमार को तेरापंथ धर्म संघ का नया युवाचार्य पद पर मनोनीत करने की घोषणा की। इस निर्णय के बाद बेगूं तेरापंथ धर्म संघ में हर्ष की लहर दौड़ गई।

तेरापंथी सभा बेगूं के अध्यक्ष नेमीचंद डांगी ने जानकारी देते हुए बताया कि आचार्य महाश्रमण ने धर्म संघ के उज्ज्वल भविष्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शाते हुए यह निर्णय लिया। उन्होंने बताया कि यह घोषणा उस समय की गई, जब तेरापंथ के आद्य प्रवर्तक आचार्य भिक्षु के 301वें जन्म दिवस के बोधि दिवस कार्यक्रम का आयोजन चल रहा था।

सभा अध्यक्ष नेमीचंद डांगी ने कहा कि आचार्य श्री के इस निर्णय को धर्म संघ की गौरवशाली परंपरा और सुदृढ़ नेतृत्व का ऐतिहासिक पड़ाव माना जा रहा है। युवाचार्य के मनोनयन से समूचे तेरापंथ समाज में उत्साह और श्रद्धा का वातावरण व्याप्त है।

श्रद्धालुओं ने आचार्य श्री महाश्रमण के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए धर्म संघ के निरंतर अभ्युदय की कामना की। इस अवसर पर उपाध्यक्ष प्रवीण डांगी, सोनू डांगी, मंत्री अभिषेक डांगी, दीपक डांगी तथा कोषाध्यक्ष राजेश डांगी और संदीप डांगी ने संपूर्ण जैन समाज की ओर से हार्दिक बधाई देते हुए इस घोषणा का हर्षोल्लासपूर्वक स्वागत किया।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story