चित्तौड़गढ़। पंचायत समिति भदेसर के ग्राम अचलपुरा को ग्राम पंचायत नाहरगढ़ में यथावत रखने या धीरजी का खेड़ा ग्राम पंचायत में शामिल करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि मांग पर जल्द आदेश जारी नहीं होने पर समस्त गांववासी आगामी सभी चुनावों में मतदान का पूर्ण रूप से बहिष्कार करेंगे।

ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि परिसीमन प्रक्रिया के दौरान अचलपुरा को नाहरगढ़ ग्राम पंचायत से हटाकर आंतरी पंचायत में जोड़ दिया गया है। ग्रामीणों के अनुसार आंतरी पंचायत का क्षेत्र काफी दूर है और बीच में दुर्गम पहाड़ी इलाका पड़ता है। पहाड़ी रास्ता होने के कारण वहां सुचारू आवागमन का कोई साधन नहीं है और आने-जाने के लिए भी सुगम मार्ग उपलब्ध नहीं है। इससे प्रशासनिक एवं अन्य कार्यों के लिए ग्रामीणों को भारी असुविधाओं और परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से अचलपुरा को नाहरगढ़ पंचायत में ही यथावत रखने की मांग की है। यदि प्रशासनिक या तकनीकी कारणों से अचलपुरा को नाहरगढ़ पंचायत में रखना संभव नहीं हो, तो गांव को धीरजी का खेड़ा ग्राम पंचायत में शामिल करने की मांग की गई है। ग्रामीणों के अनुसार धीरजी का खेड़ा पंचायत गांव के नजदीक है और वहां का रास्ता आवागमन की दृष्टि से बेहद सुलभ और उपयुक्त है।

ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों को बताया कि समस्या के समाधान के लिए वे पूर्व में भी 1 सितंबर 2025 को कार्यालय में उपस्थित होकर ज्ञापन दे चुके हैं, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने उनकी जनभावनाओं का सम्मान करते हुए अचलपुरा को नाहरगढ़ अथवा धीरजी का खेड़ा में जोड़ने के आदेश जल्द जारी नहीं किए, तो समस्त गांववासी आगामी सभी चुनावों में मतदान का पूर्ण रूप से बहिष्कार करेंगे।

ज्ञापन सौंपने के दौरान लोकेन्द्र सिंह, लोकेन्द्र सिंह शक्तावत, कान सिंह, बालू गुर्जर, कालू गुर्जर, कैलाश गुर्जर, रमेश गुर्जर, गौरीशंकर गुर्जर, शंभू गुर्जर, भैरू सिंह शक्तावत, रूपलाल गुर्जर, अमरचंद गुर्जर, गोपी मेघवाल, प्रभु मेघवाल, नारूलाल मेघवाल, नेपाल सिंह, लोकेश मेघवाल, रूपा भील, हजारी भील, रामलाल मेघवाल, अर्जुन खटीक, भारत सिंह, घीसा मेघवाल, गुलाब सिंह, बद्री मेघवाल, रणजीत सिंह शक्तावत, रमेश नंगारची, बाबूलाल नंगारची, राजू सुथार, मदन मेघवाल, शंभू सिंह और जीतु गुर्जर सहित बड़ी संख्या में गांववासी मौजूद रहे।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story