अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला इकाई की ओर से जिला स्तरीय वीर बाला काली बाई प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन शहर के भरत बाग में किया गया। अभाविप के 78 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस समारोह में जिले भर के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

जिला संयोजक अदिति कंवर भाटी ने बताया कि इस प्रतिभा सम्मान समारोह में जिले भर से 100 राजकीय व निजी विद्यालयों व महाविद्यालयों के 1500 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। समारोह का नाम वीर बाला काली बाई प्रतिभा सम्मान समारोह रखा गया। कार्यक्रम में जिले भर के प्रत्येक राजकीय व निजी माध्यमिक व माध्यमिक विद्यालयों में बोर्ड परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर उत्तीर्ण हुए 361 विद्यार्थियों एवं राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों का सम्मान किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, विशिष्ट अतिथि के रूप में मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. कैलाश डागा एवं जितेंद्र लोधा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का स्वागत भाषण चित्तौड़ प्रांत छात्रा प्रमुख व जिला प्रमुख नीलम मेहता ने दिया।

मुख्य अतिथि विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने विद्यार्थियों को अपने विद्यार्थी जीवन में एबीवीपी से मिले अनुभवों के बारे में बताते हुए कहा कि विद्यार्थी परिषद दलगत राजनीति से ऊपर उठकर छात्र सेवा का कार्य करती है। वहीं विशिष्ट अतिथि मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. कैलाश डागा ने विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित इस प्रतिभा सम्मान समारोह को सराहनीय कार्य बताया।

समारोह के विशिष्ट अतिथि चित्तौड़ प्रांत मंत्री जितेंद्र लोधा ने मेवाड़ की धरा को नमन करते हुए यहां के वीर पुरुषों व वीरांगनाओं के जीवन का स्मरण किया। उन्होंने उनके युद्ध कौशल, त्याग, बलिदान और जौहर की स्मृतियों को रेखांकित करते हुए विद्यार्थी परिषद की 77वर्ष की ध्येय यात्रा, परिषद के पूर्व व वर्तमान कार्यक्रमों और आंदोलनों की जानकारी दी।

अतिथियों के उद्बोधन के पश्चात प्रतिभावान विद्यार्थियों को विभाग प्रमुख आलोक सिंह राठौड़, विभाग संगठन मंत्री सीताराम केसरी, रामकृष्ण मेहता, कमल प्रजापत सहित मंचासीन अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में विविध संगठनों के प्रमुख कार्यकर्ता और एबीवीपी के पूर्व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। समारोह का संचालन सुमन जाट, उमेश नाथ योगी एवं राजेश गायरी ने किया। कार्यक्रम के व्यवस्था प्रमुख कमल प्रजापत तथा सहप्रमुख सुमन जाट, राजेश गायरी ने व्यवस्था टोली के साथ संचालन में सहयोग किया।

इस अवसर पर एबीवीपी चित्तौड़गढ़ जिले की सभी नगर इकाई, बेगू, निंबाहेड़ा, कपासन, गंगरार, बड़ीसादड़ी, भादसोड़ा, भदेसर, घोसुंडा, बस्सी, सांवरिया जी और चित्तौड़ सहित सैकड़ों कार्यकर्ता सहभागी रहे।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story