निम्बाहेडा: एबीवीपी ने परीक्षा आवेदन तिथि बढ़ाने हेतु सौंपा ज्ञापन
मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के विभिन्न सेमेस्टर के छात्र तकनीकी कारणों से आवेदन से वंचित, विद्यार्थी परिषद ने पोर्टल पुनः खोलने की मांग की।

निम्बाहेडा में मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक के नाम प्राचार्य को ज्ञापन सौंपते महाविद्यालय इकाई अध्यक्ष गौरव तेली एवं अन्य एबीवीपी कार्यकर्ता।
निम्बाहेडा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद निंबाहेड़ा इकाई द्वारा विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक महोदय के नाम प्राचार्य को ज्ञापन दिया।
परीक्षा आवेदन में आ रही समस्याएं
महाविद्यालय इकाई अध्यक्ष गौरव तेली ने बताया कि विश्वविद्यालय से संबद्ध विभिन्न महाविद्यालयों में अध्ययनरत बी.ए., बी.कॉम. एवं बी.एससी. तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर के अनेक विद्यार्थी परीक्षा आवेदन-पत्र समय पर नहीं भर पाए हैं। गौरव तेली के अनुसार:
"ऐसे में परीक्षा आवेदन-पत्र की तिथि बढ़ाई जाना अत्यंत आवश्यक है, जिससे विद्यार्थियों की डिग्री एवं शैक्षणिक भविष्य प्रभावित न हो।"
अतः विद्यार्थियों के व्यापक हित को देखते हुए परीक्षा पोर्टल को पुनः खोलने की मांग की गई है।
उपस्थित कार्यकर्ता एवं विद्यार्थी
ज्ञापन देने के दौरान विद्यार्थी परिषद के निम्नलिखित दायित्ववान कार्यकर्ता एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे:
- विशाल प्रजापत
- अर्जुन अहिर
- मंगल माली
- भावेश
- दीक्षा मेघवाल
- एवं अन्य विद्यार्थी

