निम्बाहेडा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 77वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की निंबाहेड़ा नगर इकाई द्वारा पीएम श्री राजकीय विद्यालय, निंबाहेड़ा में एक विशेष पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता को बढ़ावा देना और विद्यार्थियों के मन में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना को विकसित करना रहा।



इस अवसर पर परिषद के कार्यकर्ताओं और विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए और उनके संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद केवल छात्र हितों के लिए ही कार्य नहीं करती है, बल्कि सामाजिक, राष्ट्रीय और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े रचनात्मक कार्यों में भी निरंतर सक्रिय भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस के अवसर पर पौधारोपण जैसे सेवा कार्य समाज को पर्यावरण संरक्षण का एक सकारात्मक संदेश देते हैं। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, विद्यार्थी और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन किया।

Updated On
Next Story