पाछुंदा के आभास शर्मा का ऑल इंडिया रग्बी नेशनल प्रतियोगिता के लिए चयन
बेगूं के उभरते खिलाड़ी आभास शर्मा ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भूपाल नोबल्स संस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे।

बेगूं कस्बे के पाछुंदा गांव निवासी उभरते खिलाड़ी आभास शर्मा (पुत्र गोपाल जी शर्मा) ने अपने लगातार परिश्रम और समर्पण से खेल जगत में पहचान बनाई है। आभास कबड्डी के उत्कर्ष खिलाड़ी हैं और पिछले दो वर्षों से चित्तौड़गढ़ टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए तीन बार राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं।
क्षेत्रीय गौरव और पूर्व उपलब्धियां
उन्होंने भूपाल नोबल्स यूनिवर्सिटी, उदयपुर की ओर से दो बार वेस्ट जोन प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आभास की इसी उपलब्धि के चलते अब उनका चयन ऑल इंडिया रग्बी नेशनल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। आभास शर्मा ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत और समर्पण ही सफलता की सच्ची कुंजी है।
राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व
यह प्रतियोगिता KISS University, भुवनेश्वर (ओडिशा) में 2 अप्रैल से 6 अप्रैल 2026 तक आयोजित होगी, जिसमें आभास शर्मा भूपाल नोबल्स संस्थान की ओर से अपना प्रतिनिधित्व करेंगे। पाछुंदा के इस होनहार खिलाड़ी की उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

Deepanshu Sharma, Chittorgarh
नाम: दीपांशु शर्मा
वर्तमान पद: रिपोर्टर (प्रातःकाल)
कार्यक्षेत्र: बेगू तहसील (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक एवं प्रशासनिक
अनुभव: 8 वर्ष (कुल)
कार्यक्षेत्र और विशेषज्ञता
- राजनीतिक विश्लेषण: बेगू क्षेत्र के राजनीतिक समीकरणों का विश्लेषण और राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज।
- जनसमस्याएं: आमजन की समस्याओं, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सुविधाओं से संबंधित समाचार।
- त्वरित कवरेज: क्षेत्र में घटने वाली घटनाओं, दुर्घटनाओं और तात्कालिक खबरों की सबसे पहले कवरेज।
- प्रशासनिक खबरें: प्रशासनिक निर्णयों, विभागीय कार्यप्रणालियों और अंदरूनी (अंदर खाने की) खबरों की सटीक जानकारी।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
- प्रातःकाल: पिछले 3 वर्षों से लगातार 'प्रातःकाल' समाचार पत्र के साथ जुड़कर बेगू तहसील में कार्यरत हैं।
- पूर्व अनुभव: इससे पहले 5 वर्ष पूर्व से सांध्यकालीन दैनिक 'कवर स्टोरी' समाचार पत्र से जुड़े हुए थे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
कला स्नातक (B.A.)
