आंवरी माताजी मेला 2026: माता का खेड़ा में तैयारियां तेज, 19 मार्च से सजेगा दरबार
छोटीसादड़ी के माता का खेड़ा में 20वें वार्षिक मेले का आयोजन 19 से 27 मार्च तक होगा, मंदिर समिति ने व्यापारियों को दुकानों के लिए प्लॉट आवंटित किए।

चित्तौड़गढ़ जिले की छोटीसादड़ी तहसील के अंतर्गत राजस्थान-मध्य प्रदेश सीमा पर स्थित माता का खेड़ा में 20वें वार्षिक मेले की तैयारी करते श्रमिक और दुकानदार।
छोटीसादड़ी। क्षेत्र के मध्यप्रदेश-राजस्थान की सीमा पर स्थित माता का खेड़ा स्थित जगत जननी आरोग्य देवी महामाया आंवरी माताजी के 20वें वार्षिक मेले की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मेला परिसर में झूले, चकरी, मनिहारी, पावभाजी व चाट की दुकानों के साथ पूरे क्षेत्र का श्रृंगार शुरू हो गया है। मेला 19 मार्च 2026 गुरुवार से 27 मार्च 2026 शुक्रवार तक आयोजित होगा। मंगलवार को दुकानदारों को प्लॉट आवंटित कर दिए गए, जिसके बाद व्यापारी अपने-अपने स्थानों पर दुकानें सजाने में जुट गए हैं। कहीं बांस-बल्ली गाड़ी जा रही है तो कहीं रंग-बिरंगी विद्युत सजावट की जा रही है। टेंट हाउस द्वारा टेंट लगाए जा रहे हैं, वहीं मंदिर परिसर में रंग-रोगन का कार्य भी अंतिम चरण में है।
मनोरंजन के लिए आकर्षक झूले और दुकानों का जमावड़ा
मेलार्थियों के मनोरंजन के लिए इस बार भी विभिन्न आकर्षक झूले लगाए जा रहे हैं, जिनमें कोलंबस, ब्रेक डांस, छोटे-बड़े झूले, नाव, चकरी, ऑक्टोपस, हेलीकॉप्टर, मिकी माउस, जंपिंग जैक और रेल प्रमुख हैं। इन यंत्रों की स्थापना कार्य तेजी से जारी है। नौ दिवसीय इस मेले में दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए झूले-चकरी के साथ-साथ भेलपुरी, चाट, पतासे, कुल्फी व शीतल पेय पदार्थों की विशेष व्यवस्था रहेगी।
भजन संध्या और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रहेगी धूम
मंदिर समिति ट्रस्ट एवं मेला अध्यक्ष मनसुख जैन ने बताया कि "मेले का यह 20वां वर्ष विशेष रहेगा। मुख्य आकर्षण के रूप में मां के दरबार को भव्य विद्युत सजावट से सजाया जाएगा तथा मां जगदंबा की प्रतिमा का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। साथ ही रंगमंच पर धार्मिक भजन संध्या एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिसमें राजस्थान और मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध भजन गायक अपनी प्रस्तुतियां देंगे।"
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना
उन्होंने बताया कि "मेले के सभी कार्यक्रम निर्धारित समयानुसार आयोजित किए जाएंगे।" मेला परिसर दुकानों से सजकर पूरी तरह तैयार होने लगा है और इस बार हर वर्ष की तुलना में अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

Shelendra Singh Yadav(Pratapgarh)
नाम: शैलेन्द्र सिंह यादव (Shelendra Singh Yadav)
वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल)
कार्यक्षेत्र: छोटीसादड़ी, जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान)
अनुभव: 10 वर्षों से अधिक
परिचय
शैलेन्द्र सिंह यादव राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले छोटीसादड़ी क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय स्तर पर सामाजिक, धार्मिक एवं जमीनी हकीकत से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां और समाचार एकत्रित कर उन्हें प्रकाशित करने का कार्य करते हैं।
बीट और कवरेज (Beats & Coverage)
वह अपने कार्यक्षेत्र से निम्नलिखित सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं:
- राजनीति: स्थानीय राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव और जनप्रतिनिधियों से जुड़े समाचार।
- क्राइम: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था और अपराध से संबंधित मामले।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय और विकास कार्य।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: क्षेत्र की शैक्षणिक व्यवस्था, चिकित्सा सेवाएं और सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduate) की डिग्री हासिल की
