सांवलिया जी की गादीपति आरती बुआ ने सादगी से मनाया जन्मदिन, मुरला में लगाया पौधा
सांवलिया जी की गादीपति आरती बुआ ने मुरला में पौधारोपण कर जन्मदिन मनाया, भक्तों ने भव्य स्वागत कर दीर्घायु की कामना की।

मुरला में आरती बुआ को भगवान सांवलिया सेठ का चित्र भेंट करते स्थानीय जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु।
क्षेत्र के मुरला में श्री सांवलिया सेठ की गादीपति आरती बुआ ने अपना जन्मदिन सादगी और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ मनाया। जन्मदिन के अवसर पर उन्होंने मुरला में पौधारोपण कर नए वर्ष की शुरुआत की और भक्तों एवं ग्रामीणों से प्रकृति संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया।
आरती बुआ इस दिन को पूरी सादगी के साथ मनाना चाहती थीं, लेकिन उनके मुरला आगमन पर भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला। भक्तों ने उनका पारंपरिक और भव्य स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों और डीजे की गूंज के बीच आरती बुआ की अगवानी की गई तथा उन पर पुष्पवर्षा की गई।
इस विशेष अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक और जनप्रतिनिधि आरती बुआ को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे। कार्यक्रम में भेरूलाल भोपाजी, लोक चंद्र जाट, भेरूलाल जाट (आकोला नगर पालिका उपाध्यक्ष), भगवती लाल सेन, भगवत सिंह और जगदीश पटवा मौजूद रहे।
आरती बुआ के जन्मदिन समारोह में मूरला के स्थानीय ग्रामीणों, आसपास के क्षेत्र के लोगों और सांवलिया जी के श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। श्रद्धालुओं ने आरती बुआ का आशीर्वाद लिया और उनके दीर्घायु होने की कामना की।
इस अवसर पर आरती बुआ ने सभी भक्तों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को आगे बढ़ाने की बात कही।

Nandlal Teli, Chittorgarh
प्रातःकाल संवाददाता
परिचय:
नन्दलाल तेली 'प्रातःकाल' न्यूज़ पोर्टल में एक अनुभवी और समर्पित संवाददाता हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 15 वर्षों का लंबा और गहन अनुभव रखने वाले नन्दलाल जी जमीन से जुड़ी समस्याओं और ग्रामीण भारत की आवाज़ को प्रमुखता से उठाने के लिए जाने जाते हैं।
कवरेज और विशेषज्ञता:
वे मुख्य रूप से चित्तौड़गढ़ जिले के भोपालसागर क्षेत्र की आकोला तहसील से ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं। उनका मुख्य ध्यान 'शिक्षा' और 'स्वास्थ्य' जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक विषयों पर रहता है, जिन पर वे नियमित रूप से ज्ञानवर्धक और सटीक रिपोर्ट साझा करते हैं। इसके साथ ही, वे गाँव की हर छोटी-बड़ी जन-समस्या को प्रशासन तक पहुँचाने और स्थानीय खबरों को निष्पक्षता से पाठकों के सामने रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
