चित्तौड़गढ़। मण्डफिया थाने की पुलिस ने रविवार को नाकाबंदी के दौरान पैदल जा रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 14.6 ग्राम अवैध एम.डी.एम.ए. जब्त किया। यह कार्रवाई जिले में मादक पदार्थों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई।

पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन और भदेसर थाने के निरीक्षक विनोद कुमार की देखरेख में थानाधिकारी मण्डफिया, गोकुल लाल डांगी, और पुलिस जाप्ता—कानिस्टर विजेश कुमार, महेन्द्र कुमार, योगेश व नारायण लाल—डूंगला रोड चिकारडा पर नाकाबंदी कर रहे थे।

संदिग्ध व्यक्ति पैदल आते समय पुलिस को देखकर अचानक वापस मुड़कर भागने लगा, जिसे देखकर पुलिस ने उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 14.6 ग्राम अवैध एम.डी.एम.ए. बरामद हुआ। आरोपी की पहचान सराफत अली, पुत्र किशोर अली उर्फ निसार अली सैयद, निवासी चिकारडा थाना मण्डफिया के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एम.डी.एम.ए. की खरीद-फरोख्त से जुड़े मामले में अनुसंधान जारी है। यह गिरफ्तारी जिले में मादक पदार्थों की रोकथाम और कानून के सख्त प्रवर्तन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story