राष्ट्रीय स्वदेशी महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित, राजीविका उत्पादों की विशिष्टता पर जोर
चित्तौड़गढ़ में राष्ट्रीय स्वदेशी महोत्सव की तैयारियों के लिए राजीविका की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित। सांसद सी.पी. जोशी ने स्थानीय उत्पादों की विशिष्टता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, जिससे महिला स्वयं सहायता समूहों की ब्रांड वैल्यू और राष्ट्रीय पहचान को बढ़ावा मिलेगा।

चित्तौड़गढ़। आगामी राष्ट्रीय स्वदेशी महोत्सव को और अधिक प्रभावशाली, आकर्षक और सफल बनाने के लिए सी.पी. जोशी की अध्यक्षता में राजीविका के ब्लॉक एवं क्लस्टर स्तरीय स्टाफ की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में महोत्सव में राजीविका की सक्रिय भागीदारी, विभिन्न विशिष्ट उत्पादों की प्रस्तुति और उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर विशेष चर्चा की गई।
सांसद सी.पी. जोशी ने स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) को निर्देश दिए कि प्रत्येक क्लस्टर से विशिष्ट और उत्कृष्ट उत्पादों का चयन कर उन्हें महोत्सव में आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से बेगू क्षेत्र के भीचोर के गुलाब जामुन और कनेरा क्षेत्र के प्रसिद्ध गोंद पाक के लिए विशेष स्टॉल लगाने के निर्देश दिए। उनका कहना था कि स्थानीय उत्पादों की विशिष्ट पहचान राष्ट्रीय मंच पर उभरकर सामने आए और वे महोत्सव में आगंतुकों के आकर्षण का केंद्र बनें।
जिला परियोजना प्रबंधक डॉ. रमेशचंद्र धाकड़ ने बैठक में जानकारी दी कि जिले में राजीविका के कुल 39 क्लस्टर हैं और प्रत्येक क्लस्टर से एक विशिष्ट उत्पाद का स्टॉल लगाना अनिवार्य रहेगा। उन्होंने यह भी बताया कि महोत्सव में भागीदारी से राजीविका उत्पादों को अलग ब्रांड पहचान मिलेगी और महिला एसएचजी समूहों की ब्रांड वैल्यू में भी वृद्धि होगी।
नाबार्ड के डीडीएम महेंद्र सिंह डूडी ने अवगत कराया कि राष्ट्रीय स्वदेशी महोत्सव में पूरे देश के लगभग 12 से 15 जीआई टैग प्राप्त उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे, जो आगंतुकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे। वहीं, जिला उद्योग केंद्र के राहुल देव ने राज्य एवं केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत स्वयं सहायता समूहों को मिलने वाले लाभ और 90 प्रतिशत तक की छूट की जानकारी दी।
बैठक का उद्देश्य न केवल महोत्सव को सफल बनाना है, बल्कि स्थानीय उत्पादों और महिला उद्यमियों की पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर सशक्त बनाना भी है। इस तैयारी से महोत्सव में भाग लेने वाले उत्पादों की गुणवत्ता, विविधता और ब्रांड मान्यता को बढ़ावा मिलेगा, जिससे क्षेत्रीय आर्थिक सशक्तिकरण में भी योगदान होगा।
- राष्ट्रीय स्वदेशी महोत्सवChittorgarhRajivikaस्वयं सहायता समूहC.P. Joshiमहिला उद्यमिताGI टैग उत्पादबेगू गुलाब जामुनकनेरा गोंद पाकराजीविका क्लस्टरNABARDRameshchandra DhakadRahul Devस्थानीय उत्पादमहिला ब्रांड पहचानNational Swadeshi FestivalSelf Help GroupsGI Tagged ProductsLocal DelicaciesChittorgarh Events

Piyush Mundara, Chittorgarh
नाम: पियूष मूंदड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता
कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
अनुभव: साल 2013 से
विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग
बीट और कवरेज
- स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
- क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।
शैक्षणिक योग्यता
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
