छोटीसादड़ी। मानव सेवा और सामाजिक सरोकारों की मिसाल पेश करते हुए निंबाहेड़ा के पेच परिसर में हरीश आंजना एजुकेशन सोसायटी (रजि.) के तत्वावधान में आयोजित दसवां विशाल निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर चौथे दिन भी सफलतापूर्वक संचालित हुआ। यह शिविर राजस्थान जयपुर की भ्रमणशील शल्य चिकित्सा इकाई के सहयोग से 25 दिसंबर से लगातार चल रहा है और स्वर्गीय हरीश आंजना, मातुश्री स्व. गोपीबाई आंजना, पिताश्री स्व. भेरूलाल आंजना और बहिन स्व. कमला बाई आंजना की पुण्य स्मृति में आयोजित किया गया है।

शिविर के चौथे दिन युवा उद्योगपति एवं चित्तौड़गढ़ जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष पूरण आंजना ने शिविर स्थल और जिला चिकित्सालय में संचालित नेत्र ऑपरेशन कक्षों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ऑपरेशन उपरांत स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे नेत्र रोगियों और उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा चिकित्सकीय व्यवस्थाओं की सराहना की।

शिविर प्रभारी अधिकारी श्रीमती पूनम गुप्ता ने बताया कि रविवार तक कुल 533 नेत्र रोगियों के सफल ऑपरेशन किए जा चुके हैं। सोसायटी सचिव डॉ. जगन्नाथ सोलंकी ने बताया कि चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और सहयोगी कार्मिकों द्वारा निस्वार्थ भाव से उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।

इस निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में आंजना युवा शक्ति, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, नगर सेवादल, एनएसयूआई सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों और गणमान्य नागरिकों की सक्रिय सहभागिता रही। शिविर न केवल सैकड़ों जरूरतमंदों को नई रोशनी दे रहा है, बल्कि समाज में सेवा और संवेदना का प्रेरणास्पद उदाहरण भी प्रस्तुत कर रहा है।

Shelendra Singh Yadav(Pratapgarh)

Shelendra Singh Yadav(Pratapgarh)

नाम: शैलेन्द्र सिंह यादव (Shelendra Singh Yadav)

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: छोटीसादड़ी, जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान)

अनुभव: 10 वर्षों से अधिक

परिचय 

शैलेन्द्र सिंह यादव राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले छोटीसादड़ी क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय स्तर पर सामाजिक, धार्मिक एवं जमीनी हकीकत से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां और समाचार एकत्रित कर उन्हें प्रकाशित करने का कार्य करते हैं।

बीट और कवरेज (Beats & Coverage)

वह अपने कार्यक्षेत्र से निम्नलिखित सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं:

  • राजनीति: स्थानीय राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव और जनप्रतिनिधियों से जुड़े समाचार।
  • क्राइम: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था और अपराध से संबंधित मामले।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय और विकास कार्य।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: क्षेत्र की शैक्षणिक व्यवस्था, चिकित्सा सेवाएं और सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduate) की डिग्री हासिल की

Next Story