मंत्री गौतम कुमार दक के जन्मदिन पर गौसेवा का भावपूर्ण आयोजन, गौशाला में पूजा-अर्चना और 8 क्विंटल लापसी का भोग
चित्तौड़गढ़ के चिकारड़ा में सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन मंत्री गौतम कुमार दक के जन्मदिन पर गौसेवा का भव्य आयोजन हुआ। महावीर गोपाल गौशाला में पूजा-अर्चना, केक कटिंग और गौ माता को 8 क्विंटल लापसी का भोग अर्पित कर कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने दीर्घायु की कामना की।

चिकारड़ा (चित्तौड़गढ़)। क्षेत्रीय विधायक एवं राजस्थान सरकार के सहकारिता तथा नागरिक उड्डयन मंत्री गौतम कुमार दक के जन्मदिन के अवसर पर चिकारड़ा क्षेत्र में गौसेवा और सामाजिक समर्पण का अनुकरणीय उदाहरण देखने को मिला। इस अवसर पर ग्रामीणों और भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने श्री महावीर गोपाल गौशाला पहुंचकर गौ माता की विधिवत पूजा-अर्चना की और जन्मोत्सव को सेवा भावना के साथ मनाया।
मंगलवाड़ मंडल उपाध्यक्ष दिनेश अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि मंत्री गौतम कुमार दक के जन्मदिन पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की उपस्थिति में गौशाला परिसर में केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान जयकारों के साथ उत्साहपूर्ण वातावरण रहा। सारंगपुरा निवासी रतनलाल जाट एवं भेरूलाल गुर्जर की ओर से गौ माता के लिए 8 क्विंटल लापसी का भोग अर्पित किया गया, वहीं खल और कपासिया भी खिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान मंत्री दक की दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई।
जन्मोत्सव के अवसर पर मंगलवाड़ भाजपा मंडल के पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने गौशाला का भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और गौसेवा के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। महावीर गोपाल गौशाला प्रबंधन की ओर से आए अतिथियों का जलपान कराकर स्वागत-सत्कार किया गया। गौशाला अध्यक्ष शोभागमल छाजेड़ एवं संचालक दिनेश अग्रवाल को गौ माता की सेवा में समर्पित कार्यों के लिए उपस्थित जनों ने आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर मंगलवाड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष भैरूलाल गाडरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश शर्मा, पूर्व प्रधान लक्ष्मीलाल मेनारिया, नानालाल सुथार, राधेश्याम सोनी, भाटोली बागरियान सरपंच ओंकारलाल जाट, नपावली के पूर्व सरपंच कैलाश कीर, नौगामा के पूर्व सरपंच सव लाल गुर्जर, वार्ड पंच कन्हैयालाल फौजी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
गौसेवा के साथ मनाया गया यह जन्मोत्सव क्षेत्र में सामाजिक सद्भाव, धार्मिक आस्था और जनप्रतिनिधियों से जुड़ी जनभावनाओं को सशक्त रूप से अभिव्यक्त करता नजर आया।

Praveen Mehta, Dungla
नाम: प्रवीण मेहता
वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातकाल)
कार्यक्षेत्र: डूंगला उपखंड, जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): प्रशासन, शिक्षा, और राजनीति
परिचय
प्रवीण मेहता राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले डूंगला उपखंड क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा व्यवस्था, स्थानीय राजनीति, घटना-दुर्घटना और जनहित से जुड़े कार्यों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाना, ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को इन योजनाओं से जोड़ना और सामाजिक सरोकार के मुद्दों को निष्पक्षता से उठाना है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
प्रवीण मेहता को प्रिंट और डिजिटल मीडिया में दो दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:
- जय राजस्थान, मेवाड़ी मीरा, और जननायक: वर्ष 2002 में इन समाचार पत्रों में कार्य किया।
- दैनिक दशपुर एक्सप्रेस: वर्ष 2006 से लगातार 12 वर्षों तक इस समाचार पत्र में अपनी सेवाएं दीं।
- दैनिक भास्कर: वर्ष 2008 से 2012 तक संवाददाता और एजेंसी के रूप में कार्य किया।
- प्रातकाल: वर्ष 2018 से वर्तमान तक लगातार 'प्रातकाल' समाचार पत्र के संवाददाता के रूप में डूंगला क्षेत्र में कार्यरत हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा 10वीं कक्षा तक पूरी की है।
