चित्तौड़गढ़। चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर परिसर में बुधवार को मजदूर संघों की संयुक्त आम सभा का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 3500 श्रमिकों ने भाग लिया। सभा की अध्यक्षता जिला मेटल माइंस मजदूर संघ के अध्यक्ष रणजीत सिंह भाटी ने की, जबकि मंचासीन अतिथियों में हिंदुस्तान जिंक वर्कर्स फेडरेशन के कोषाध्यक्ष मांगीलाल अहीर, सहायक महामंत्री प्रकाश श्रीमाल, महेंद्र कुमार सोनी, घनश्याम सिंह राणावत, सत्येंद्र कुमार मोड, महेंद्र सिंह भाटी और जी एन एस चौहान शामिल थे।

सभा का उद्घाटन प्रख्यात श्रमिक नेता स्व. बी. चौधरी की तस्वीर पर माल्यार्पण और राष्ट्रगान वंदे मातरम के साथ हुआ। कार्यकारिणी ने अतिथियों का स्वागत पगड़ी और माल्यार्पण के माध्यम से किया। अध्यक्षीय भाषण में रणजीत सिंह भाटी ने चंदेरिया के श्रमिकों की एकजुटता और हिंदुस्तान जिंक वर्कर्स फेडरेशन में विश्वास पर जोर दिया। उन्होंने श्रमिकों की समस्याओं के समाधान और भविष्य की योजनाओं की जानकारी साझा करते हुए संगठन की तत्परता का परिचय दिया।

मांगीलाल अहीर ने फेडरेशन के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए सभी श्रमिकों को एकजुट रहने का संदेश दिया और संगठन के सामने आने वाली चुनौतियों के प्रति सतर्क रहने की अपील की। महेंद्र कुमार सोनी ने एलटीएस (Long Term Settlement) पर विस्तृत जानकारी दी और बताया कि फेडरेशन के प्रयासों से पूरे देश में श्रमिकों को सर्वोच्च वेतन और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है। प्रकाश श्रीमाल ने देशभर में श्रमिक यूनियनों के माहौल का विवरण देते हुए सभी यूनिट्स में श्रमिकों को भ्रम फैलाने वालों से सावधान रहने की सलाह दी।

सभा को महेंद्र सिंह भाटी, प्रहलाद गवारिया, शोभा लाल जाट और पुष्पेंद्र सिंह ने भी संबोधित किया। संचालन जी एन एस चौहान ने किया। वक्ताओं के संदेश पर श्रमिकों ने हाथ उठाकर संगठन और फेडरेशन में अपनी पूर्ण विश्वास व्यक्त किया। सभा का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ, जबकि धन्यवाद ज्ञापन कार्यकारी अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार मोड ने किया।

यह सभा न केवल चंदेरिया स्मेल्टर के श्रमिकों की संगठित ताकत का परिचायक थी, बल्कि यह भविष्य में श्रमिक कल्याण और अधिकारों की रक्षा में संगठन की सक्रिय भूमिका को भी उजागर करती है।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story