चित्तौड़गढ़। झुलेलाल युवा सेवा समिति की नई कार्यकारिणी का सम्मान समारोह प्रताप नगर स्थित झुलेलाल मंदिर में भव्य रूप से आयोजित किया गया। समारोह का मुख्य आतिथ्य पूज्य सिंधी पंचायत अध्यक्ष कमलेश खटवानी ने किया, जबकि योगेश भोजवानी की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ। वरिष्ठ उपाध्यक्ष दोलत दासानी, जोधराज तनवानी, चंद्र मलानी, अनील हरियानी और शंकर वंगानी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

इस अवसर पर झुलेलाल युवा सेवा समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष जैकी आहुजा, उपाध्यक्ष रवि मालानी, सचिव भावेश नेनवानी, महासचिव ललित टहलियानी और कोषाध्यक्ष जितेन्द्र वासवानी का पंडित दुबे के मंत्रोचार के साथ पूज्य सिंधी पंचायत के पदाधिकारियों द्वारा उपरना ओढ़ाकर औपचारिक स्वागत किया गया। समारोह में समिति के सदस्यों द्वारा नव निर्वाचित कार्यकारिणी को सम्मानित कर उनके कार्यकाल की शुभकामनाएं दी गई।

कार्यक्रम के दौरान नव निर्वाचित कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से सह सचिव पद पर प्रेम खटवानी, जयेश मलानी, नितेश गिदवानी, महेश बाबानी और सागर नैनानी का मनोनयन किया। इस अवसर पर ललित वंगानी, जॉनी शर्मा, कपिल मलानी, बाबू अगनानी, मनोज भोजवानी, अभिषेक आहुजा, सुरेश चंचलानी, सुनील मलानी, जितेन्द्र बलवानी, राजकुमार सोनी, सतीश विधानी, जितेन्द्र ओडवानी, रिंकेश हरियानी और कालु वासवानी सहित बड़ी संख्या में समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

यह समारोह न केवल समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के स्वागत और सम्मान का अवसर था, बल्कि समुदाय में युवा नेतृत्व और सेवा भावना को प्रोत्साहित करने का भी एक महत्वपूर्ण संदेश प्रस्तुत करता है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story