चित्तौड़गढ़। गृह रक्षा विभाग का 63वां स्थापना दिवस जिले में हर्षोल्लास और गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र में कमांडेंट रवि सिंह ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली, और समारोह की औपचारिक शुरुआत की।

स्थापना दिवस सप्ताह के तहत आयोजित छह दिवसीय कार्यक्रमों में विभिन्न गतिविधियाँ शामिल थीं। इनमें करो योग-रहो निरोग योगाभ्यास, रस्सा-कस्सी, भाला फेंक, गोला फेंक, वाहन जागरूकता रैली और स्वच्छता अभियान के अंतर्गत साफ-सफाई जैसी महत्वपूर्ण गतिविधियाँ शामिल रही। सभी कार्यक्रमों में गृह रक्षक और स्वयंसेवकों ने सक्रिय भागीदारी दिखाई, जिससे विभाग की सेवा और अनुशासन की प्रतिबद्धता स्पष्ट रूप से सामने आई।

कमांडेंट रवि सिंह ने प्रतिभागियों के उत्साह और अनुशासन की प्रशंसा करते हुए कहा कि गृह रक्षा विभाग सदैव निष्काम सेवा की भावना के साथ कार्य करता है। उन्होंने केन्द्र एवं उपकेंद्रों के स्वयंसेवकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आने वाले जिला एवं राज्य स्तरीय कार्यक्रमों में उनकी अधिक भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर कमांडेंट द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, गृह मंत्री एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, जनजाति क्षेत्रीय विकास एवं गृह रक्षा मंत्री बाबूलाल खराड़ी तथा महानिदेशक एवं महासमादेष्टा मालिनी अग्रवाल के शुभकामना संदेशों का वाचन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सराहनीय कार्य करने वाले 42 स्वयंसेवकों और 2 कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

समारोह में मंजु कंवर, आशा राजपूत, राधेश्याम नागदा, ऑनरेरी कम्पनी कमांडर राधाकिशन तेली, कमलेश तेली, राजेन्द्र कुमार, बाबूलाल शर्मा, वर्दीधारी स्टाफ एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे। इस आयोजन ने गृह रक्षा विभाग की सेवा भावना, अनुशासन और समाज के प्रति समर्पण को एक बार फिर उजागर किया।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story