चित्तौड़गढ़। जिला विशेष शाखा और बेगू थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अवैध मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने कुल 44 किलो 300 ग्राम अवैध डोडा चूरा सहित एस्कोर्टिंग कार और तस्करी में प्रयुक्त कार को जब्त कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार जिले में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम और तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए सभी थानाधिकारियों और जिला विशेष टीम को विशेष दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इसी दिशा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रावतभाटा भगवतसिह हिगड़ के निर्देशन में डीएसपी बेगूं अंजलिसिह की सुपरविजन में थानाधिकारी बेगू धर्मराज मीणा की अगुवाई में टीम ने नाकाबंदी कर कार्रवाई को अंजाम दिया।

सूचना के आधार पर डीएसटी टीम के हेड कानि भूपेन्द्रसिह और टीम कानि सुरेन्द्रपाल, विजय व दीपक ने सरहद सूरतपुरा एनएच 27 चित्तौड़गढ़-कोटा हाईवे पर एक ब्रेज़ा कार को एस्कोर्ट करते हुए और एक फ्रोक्स कार में अवैध डोडा चूरा जब्त किया। इस कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपी अर्जुन पुत्र प्रभुलाल धाकड़, शुभम पुत्र रामचन्द धाकड़ निवासी नीमच, गणपत पुत्र हरिराम जाट और गौतम पुत्र राकेश सुथार निवासी जोधपुर हैं।

पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और अग्रिम अनुसंधान जारी है। यह गिरफ्तारी जिले में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ पुलिस की सतत सतर्कता और कड़े कदमों का परिणाम है, जिससे क्षेत्र में अपराध और अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story