चित्तौड़गढ़ में निशुल्क अर्श भगंदर शिविर में 151 सफल ऑपरेशन, रोगियों को मिली राहत
चित्तौड़गढ़ में निशुल्क आयुर्वेद अर्श भगंदर क्षारसूत्र शल्य चिकित्सा शिविर में चौथे दिन 31 सफल ऑपरेशन किए गए। अब तक कुल 151 रोगियों का उपचार हुआ। सभी ऑपरेशन आयुर्वेद पद्धति से किए गए, रोगियों की देखभाल, फल वितरण और स्वच्छता अभियान भी संपन्न।

चित्तौड़गढ़। नगर में आयोजित निशुल्क आयुर्वेद अंतरंग अर्श भगंदर क्षारसूत्र शल्य चिकित्सा शिविर में चौथे दिन 31 रोगियों का सफल ऑपरेशन किया गया। शिविर के समापन तक कुल 151 रोगियों का सफलतापूर्वक उपचार किया जा चुका है। उपनिदेशक एवं शल्य चिकित्सक डॉ. तरुण कुमार प्रमाणिक ने बताया कि सभी ऑपरेशन आयुर्वेद की क्षारसूत्र पद्धति से किए गए हैं, जो रोग के पुनरावृत्ति की संभावना को न्यूनतम करते हैं और रोगियों को दीर्घकालीन राहत प्रदान करते हैं।
ऑपरेशन के पश्चात रोगियों की नियमित ड्रेसिंग एवं समुचित देखभाल की जा रही है। मंगलवार को शिविर में महावीर इंटरनेशनल जोन अध्यक्ष चांदमल बोकड़िया, प्रवीण जैन एवं अभय संचेती ने अपने सहयोगियों के साथ ऑपरेशन किए गए रोगियों को फल वितरित कर उनकी हौसला-अफजाई की।
शिविर प्रभारी डॉ. शैलेन्द्र सिंह मंडलोई ने बताया कि अब ऑपरेशन के लिए पंजीकरण बंद कर दिए गए हैं, और नए रोगियों का उपचार केवल बहिरंग विभाग में निशुल्क परामर्श, औषधि वितरण और अन्य उपचार के माध्यम से ही जारी रहेगा।
इसके साथ ही, राजस्थान सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उपनिदेशक आयुर्वेद विभाग, चिकित्सा अधिकारी, नर्सिंग स्टाफ और परिचारकों ने शिविर स्थल पर स्वच्छता अभियान का आयोजन कर शिविर स्थल की साफ-सफाई सुनिश्चित की। इस शिविर ने न केवल रोगियों को चिकित्सकीय राहत प्रदान की बल्कि स्वास्थ्य और स्वच्छता के महत्व को भी सामने लाया।
- अर्श भगंदर शिविरआयुर्वेद क्षारसूत्र ऑपरेशननिशुल्क ऑपरेशन चित्तौड़गढ़Dr Tarun Kumar PramanikDr Shailendra Singh Mandloiमहावीर इंटरनेशनल चित्तौड़गढ़आयुर्वेद शल्य चिकित्साअर्श भगंदर उपचारचित्तौड़गढ़ स्वास्थ्य शिविरRajasthan Ayurveda CampAyurvedic Hemorrhoid SurgeryFree Surgery ChittorgarhMahaveer International ChittorgarhHerbal Treatment ChittorgarhChittorgarh Health Camp

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
