डूंगला। न्याय और त्वरित विवाद निवारण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन डूंगला में किया गया, जिसमें आपसी राजीनामे से कुल 112 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। इस अवसर पर कुल 36,70,400 रूपए के अवार्ड जारी किए गए, जिससे अनेक पक्षकारों को न्याय और राहत मिली।

माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चित्तौड़गढ़ के निर्देशानुसार यह लोक अदालत आयोजित की गई। श्रीमती हेमलता भारती, वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, डूंगला की अध्यक्षता में आयोजित इस अदालत में श्री ईश्वर लाल खटीक, उपखण्ड अधिकारी डूंगला सदस्य के रूप में उपस्थित रहे।

ताल्लुका सचिव किशन लाल कुम्हार ने बताया कि लोक अदालत में आपसी समझौते के माध्यम से विभिन्न लंबित प्रकरणों का निपटारा किया गया। इन प्रकरणों में फौजदारी, धन वसूली, सिविल, भरण-पोषण तथा प्रि-लिटिगेशन मामले शामिल थे। इसके साथ ही बैंक और बिजली विभाग से संबंधित प्रकरणों का भी समाधान किया गया।

अदालत में कर्मचारीगण रीडर श्रवण सिह सांरगदेवोत, शेरिश्तेदार ग्रेड प्रथम मोतीलाल मीणा, लिपिक ग्रेड प्रथम कन्हैयालाल शर्मा, लिपिक ग्रेड द्वितीय यशपाल, प्रोसेस सर्वर लाभचंद, अभियोजन अधिकारी आशीष शर्मा, एवीवीएनएल के अधिकारी, भारतीय स्टेट बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा, राजस्थान ग्रामीण बैंक, साथ ही सत्या व नुमरा फाइनेंस कंपनी के शाखा प्रबंधक और अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

इस आयोजन से स्थानीय न्याय प्रक्रिया को तीव्र गति मिली और लंबित मामलों के निस्तारण से आम जनता को राहत मिली। राष्ट्रीय लोक अदालत ने साबित कर दिया कि संवाद और आपसी समझौते से न्यायिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story