चितौड़गढ़: सत्यम योगी राजस्थान नाथ समाज के प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित, 2571 वोट से हासिल की शानदार जीत
जयपुर में राजस्थान नाथ समाज के प्रदेश अध्यक्ष पद पर सत्यम योगी ने 2571 वोट से शानदार जीत हासिल की। डूंगला से जयपुर तक समाजजन हर्षोल्लास में शामिल हुए। निर्वाचित होने के बाद सत्यम योगी ने समाज सेवा और विकास के प्रति तन, मन, धन से समर्पण का संकल्प लिया।

चितौड़गढ़ राजस्थान समाज के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में सत्यम योगी ने दमदार जीत दर्ज की है। मतगणना में 2571 वोट से विजय हासिल करने वाले सत्यम योगी ने कहा कि "समाज के लिए तन, मन और धन से सेवा ही मेरा लक्ष्य होगा।" उनकी इस जीत पर डूंगला से लेकर जयपुर तक समाजजनों में हर्षोल्लास का माहौल रहा।
चिकारड़ा से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजस्थान नाथ समाज के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए चुनाव 28 दिसंबर को आयोजित हुआ था। पूरे प्रदेश में बूथ वॉइस वोटिंग के माध्यम से समाजजन ने अपने मत डाले। मतदान के पश्चात सभी मतपत्र जयपुर स्थित विद्याधर नगर कार्यालय (आश्रम) में एकत्र किए गए। 29 दिसंबर को आयोजित मतगणना में सत्यम योगी को उनके प्रबल कार्य कुशलता, दूरदर्शिता और समाज के प्रति आस्था के चलते 2571 मतों की बढ़त के साथ विजयी घोषित किया गया।
जिला अध्यक्ष उदयनाथ योगी ने बताया कि सत्यम योगी की योग्यता और समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए समाजजन ने भारी मतों से उन्हें अपना मत दिया। विजय घोषित होने के बाद सत्यम योगी के लिए डूंगला से जयपुर तक समाजजन ने परचम लहराते हुए हर्षोल्लास व्यक्त किया।
सत्यम योगी ने कहा कि यह जीत समाज की जीत है और निर्वाचित होने के बाद वे हर कदम पर समाज सेवा के साथ समाज को आगे बढ़ाने में तन, मन और धन से तत्पर रहेंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने और विकास पर विशेष ध्यान केंद्रित करेंगे।
जयपुर से भदेसर पहुंचने पर नाथ समाज के जिला अध्यक्ष उदयनाथ के नेतृत्व में भदेसर भैरवनाथ ट्रस्ट के अध्यक्ष और कार्यकारिणी द्वारा सत्यम योगी का स्वागत और सम्मान किया गया। इस मौके पर समाज के सैकड़ों कार्यकर्ता और समाजजन उपस्थित थे, जिन्होंने विजय की खुशी में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
सत्यम योगी की यह जीत राजस्थान नाथ समाज के लिए न केवल नेतृत्व में मजबूती का प्रतीक है, बल्कि समाज सेवा और सामाजिक जागरूकता के प्रति जनता की अपेक्षा का भी स्पष्ट संकेत है।

Praveen Mehta, Dungla
नाम: प्रवीण मेहता
वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातकाल)
कार्यक्षेत्र: डूंगला उपखंड, जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): प्रशासन, शिक्षा, और राजनीति
परिचय
प्रवीण मेहता राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले डूंगला उपखंड क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा व्यवस्था, स्थानीय राजनीति, घटना-दुर्घटना और जनहित से जुड़े कार्यों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाना, ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को इन योजनाओं से जोड़ना और सामाजिक सरोकार के मुद्दों को निष्पक्षता से उठाना है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
प्रवीण मेहता को प्रिंट और डिजिटल मीडिया में दो दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:
- जय राजस्थान, मेवाड़ी मीरा, और जननायक: वर्ष 2002 में इन समाचार पत्रों में कार्य किया।
- दैनिक दशपुर एक्सप्रेस: वर्ष 2006 से लगातार 12 वर्षों तक इस समाचार पत्र में अपनी सेवाएं दीं।
- दैनिक भास्कर: वर्ष 2008 से 2012 तक संवाददाता और एजेंसी के रूप में कार्य किया।
- प्रातकाल: वर्ष 2018 से वर्तमान तक लगातार 'प्रातकाल' समाचार पत्र के संवाददाता के रूप में डूंगला क्षेत्र में कार्यरत हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा 10वीं कक्षा तक पूरी की है।
