चित्तौड़गढ़। विश्व नवकार महामंत्र दिवस-2 के पावन उपलक्ष्य में आयोजित भव्य कलश एवं रथ यात्रा का गुरुवार को मांगलिक धाम आगमन हुआ, जहाँ जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जीतो) चैप्टर सहित जीतो लेडीज विंग एवं यूथ विंग के पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक अगवानी की। भक्तिमय परिवेश में आयोजित इस कार्यक्रम में रथ यात्रा का विधिवत पूजन संपन्न हुआ और दीप प्रज्वलन कर विश्व शांति की मंगल कामना की गई। इस दौरान उपस्थित विशाल जनसमूह को आगामी 9 अप्रैल को आयोजित होने वाले विश्व स्तरीय नवकार महामंत्र दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर सामूहिक जाप हेतु भावभीनी सहभागिता के लिए आमंत्रित किया गया। आयोजन समिति ने समस्त जैन समाज के भाई-बहनों से पुरजोर अनुरोध किया है कि वे निर्धारित तिथि को प्रातः 8:15 से 9:15 बजे तक एक घंटे का नवकार मंत्र जाप कर इस महाअभियान को सफल बनाएँ।

रथ यात्रा के स्वागत समारोह में सोहनलाल पोखरना, रोशन लाल लोढ़ा, ज्ञानचंद मेहता सहित सभी डायरेक्टर्स एवं सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। जीतो लेडीज विंग की अध्यक्ष सुनीता सिसोदिया, उमा सुराणा, ज्योति चंडालिया, मधु मट्ठा, अंजु कोठारी, कल्पना मेहता, अर्चना पोखरना, भामिनी मेहता, स्नेहा ढीलीवाल तथा प्रेमलता बोहरा एवं अन्य महिला पदाधिकारियों ने भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। इसके अतिरिक्त राजेंद्र दोषी, किरण डांगी, सुरेश लोढ़ा, सांवरमल बोलीया, महेंद्र टोंगिया, अनिल सिसोदिया, आदित्येन्द्र सेठिया, संजय ढीलीवाल, हंसराज पोखरना, पारस चंडालिया, मनीष अंबानी, चन्दन तलेसरा, आदित्य ढीलीवाल, मिहिर बाघमार एवं कमेटी के समस्त सदस्यों के साथ-साथ विभिन्न जैन संस्थाओं के प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में समाजजनों ने उपस्थित रहकर धर्म प्रभावना में अभिवृद्धि की। श्रद्धा और समर्पण का यह संगम विश्व नवकार महामंत्र दिवस की सार्थकता एवं आध्यात्मिक चेतना को जन-जन तक पहुँचाने में मील का पत्थर साबित होगा।

Updated On
Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story