चित्तौड़गढ़। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी नगर निकाय एवं पंचायत चुनावों को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। नगर मंडल की नवगठित कार्यकारिणी के गठन के बाद प्रथम वृहद बैठक भरत बाग में जिला संगठन प्रभारी विमल अग्रवाल एवं विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या के आतिथ्य में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष गौरव त्यागी ने की। इस दौरान नगर निकाय चुनाव को लेकर व्यापक रणनीति तैयार की गई और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के साथ नगर परिषद में भाजपा का बोर्ड बनाने का संकल्प लिया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला संगठन प्रभारी विमल अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार ने विकास कार्यों की निरंतरता बनाए रखने के उद्देश्य से नगर निकाय एवं पंचायतीराज चुनाव एक साथ कराने का निर्णय लिया है। इससे बार-बार लगने वाली आचार संहिता के कारण विकास कार्य प्रभावित नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों के बाद निकाय चुनाव संगठन की अग्निपरीक्षा हैं और शहर, वार्ड एवं मोहल्लों के विकास की दिशा स्थानीय निकायों से तय होती है।

अग्रवाल ने कहा कि केंद्र, राज्य और स्थानीय निकायों में भाजपा की सरकार होने से विकास कार्यों में गति, समन्वय और पारदर्शिता सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता है। संगठन प्रत्येक कार्यकर्ता को साथ लेकर चुनाव मैदान में उतरेगा और प्रत्येक वार्ड तक विकास पहुंचाने के लक्ष्य के साथ जनता के बीच जाएगा।

विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में चल रही डबल इंजन सरकार तथा सांसद सी.पी. जोशी के साथ संयुक्त प्रयासों से चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि रेलवे, सड़क, पुल, रिवर फ्रंट, पेयजल, यूआईटी, विद्युत, सफाई सहित करोड़ों रुपये के विकास कार्य स्वीकृत होकर तेजी से प्रगति पर हैं।

आक्या ने कहा कि डीएमएफटी फंड के माध्यम से भी रिवर फ्रंट सहित विभिन्न विकास कार्यों को गति मिलेगी। इसके साथ ही चित्तौड़गढ़ में बायोलॉजिकल पार्क की स्थापना का प्रस्ताव भी अंतिम चरण में है। इस संबंध में प्रस्ताव नई दिल्ली भेजा जा चुका है और शीघ्र ही इसकी स्वीकृति मिलने की पूरी संभावना है। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के साकार होने से चित्तौड़गढ़ पर्यटन, पर्यावरण संरक्षण और आधारभूत विकास के क्षेत्र में नई पहचान बनाएगा।

विधायक आक्या ने कहा कि नगर परिषद में भाजपा का बोर्ड बनने के बाद विकास कार्यों को और अधिक गति मिलेगी तथा केंद्र, राज्य और स्थानीय निकाय के बेहतर समन्वय से जनता को योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य केवल चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि नगर मंडल में आने वाले नगर परिषद के सभी 45 वार्डों में विजय प्राप्त कर भाजपा का बोर्ड बनाना है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क कर भाजपा की रीति-नीति, केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों तथा विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने और प्रत्येक वार्ड में कमल खिलाने का आह्वान किया।

बैठक को रघु शर्मा, हर्षवर्धन सिंह, कमलेश पुरोहित, गोपाल चौबे, गोविंद काबरा तथा सुरेश झंवर ने भी संबोधित किया। उन्होंने संगठन की मजबूती और चुनावी तैयारियों को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। बैठक का संचालन अनिल ईनाणी ने किया, जबकि आभार शैलेन्द्र झंवर ने व्यक्त किया।

इस अवसर पर अनिल शिशोदिया, सुदर्शन रामपूरिया, सुधीर जैन, हरीश इनाणी, मनोज पारीक, प्रवीण सिंह राठौड़, संजु लढ्ढा, दीपक शर्मा, शाश्वत सक्सैना, नंदकिशोर लौहार, शिवम बैरागी, तारावती धाकड़, गोपाल चौबे, कर्नल सिंह राठौड़, दिनेश चतुर्वेदी, भरत जागेटिया मंचासीन रहे।

कार्यक्रम में चन्द्रशेखर सोनी, आशिष सिकलीगर, नवीन पटवारी, ओमप्रकाश शर्मा, प्रदीप काबरा, प्रशांत शर्मा, अनिल भटनागर, राजन माली, शांतनु काबरा, कमलेश आमेरिया, अभिमन्यू समदानी, इन्द्रा सुखवाल, अविनाश शर्मा सहित शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष, बड़ी संख्या में महिलाएं, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत कर आगामी चुनाव में जीत की रणनीति पर विस्तार से मंथन किया गया।

Updated On
Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story