जयपुर संभाग
तस्वीर में जयपुर में रात के समय सड़क पर झाड़ू थामकर सफाई करते हुए महापौर और अन्य लोग।
नगर निगम जयपुर महापौर श्री सुनील कोठारी ने कल रात्रि लगभग 10:30 बजे से शहर की रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। महापौर ने सांगानेरी गेट स्थित हनुमान मंदिर से बड़ी चौपड़ तक सफाई व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने खुद सफाई की कमान संभालते हुए हाथों में झाड़ू थामी और सफाई भी की।
रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान स्थानीय पार्षद सहित सांसद मंजू शर्मा भी मौजूद रहीं। महापौर ने जौहरी बाजार और बड़ी चौपड़ में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। जहां-जहां गंदगी मिली, वहां उन्होंने नाराजगी जाहिर की और मौके पर ही अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सफाई के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान महापौर ने रास्तों में लगी अवैध होर्डिंग और अवैध केबल को हटाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि अवैध होर्डिंग, अवैध केबल एवं गंदगी आदि अव्यवस्थाओं से शहर की छवि खराब होती है। जयपुर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करना होगा।
इस रात्रिकालीन निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था के साथ अवैध होर्डिंग, अवैध केबल और गंदगी जैसी अव्यवस्थाओं को लेकर मौके पर ही कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
तस्वीर में जयपुर स्थित कार्यालय परिसर में एक व्यक्ति पौधे में पानी डालता दिख रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे में रेल परिसरों और ट्रेनों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के उद्देश्य से स्वच्छता को निरंतर मिशन के रूप में आगे बढ़ाया जा रहा है। 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक चलाए गए “स्वच्छता ही सेवा” अभियान-2026 का समापन 02 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर स्वच्छ भारत दिवस के तहत स्वच्छता शपथ और वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ किया गया।
उत्तर पश्चिम रेलवे में “स्वच्छता ही सेवा” अभियान-2026 का आयोजन 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक “स्वच्छता में सहभागिता, स्वच्छ भारत, विकसित भारत” की थीम पर किया गया। अभियान के दौरान रेलकर्मियों ने स्वच्छता को अपने दैनिक कार्य एवं जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने तथा रेलवे परिसरों को स्वच्छ, सुंदर एवं पर्यावरण अनुकूल बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
अभियान के तहत उत्तर पश्चिम रेलवे के चारों मंडलों, कारखानों, स्टेशनों, कार्यालयों, रेलवे कॉलोनियों एवं रेल परिसरों में प्रतिदिन अलग-अलग थीम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें “स्वच्छ पाठशाला-युवा फॉर स्वच्छता”, स्वच्छता लक्ष्य इकाइयों (CTUs) एवं Garbage Vulnerable Points का रूपांतरण, “स्वच्छ स्टेशन, स्वच्छ रेलगाड़ी एवं स्वच्छ पब्लिक”, जन भागीदारी, Garbage Vulnerable Points 2026, कचरे का पृथक्करण, कम्पोस्टिंग तथा Say No to Plastics, “स्पोर्ट्स फॉर स्वच्छता” एवं पोस्ट-इवेंट क्लीनलिनेस, “क्लीन टूरिस्ट एवं हेरिटेज रेलवे साइट्स”, “स्वच्छता से समृद्धि”, “सफाई मित्र सुरक्षा सेवा एवं सम्मान शिविर” तथा “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” आधारित जागरूकता कार्यक्रम शामिल रहे।
‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े के दौरान सभी रेलकर्मियों, यात्रियों एवं आमजन से मिले सहयोग और उत्साहपूर्ण सहभागिता से रेल परिसरों और ट्रेनों में स्वच्छता के स्तर को और बेहतर बनाने में सफलता मिली। अभियान के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ लोगों को स्वच्छता को अपनी दैनिक आदत और जिम्मेदारी का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया।
स्वच्छता को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से 1 से 15 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। स्वच्छता पखवाड़ा के तहत 2 अक्टूबर को स्वच्छ भारत दिवस का आयोजन किया गया। महाप्रबंधक श्री पंकज शर्मा, विभागाध्यक्षों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम में श्री पंकज शर्मा, महाप्रबंधक ने स्वच्छता शपथ दिलवाई तथा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कर हरित पर्यावरण का संदेश दिया। इस अवसर पर महाप्रबंधक श्री पंकज शर्मा ने सभी को अपने कार्यस्थल एवं आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा स्वच्छता अभियानों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
स्वच्छता पखवाडे में गहन सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत स्टेशन, बेस किचन, पेन्ट्री और वेन्टिग एरिया की डीप क्लीनिंग की जाएगी। साथ ही रेलवे ट्रेक की सफाई, गैर जरूरी पोस्टर-बैनर और गुटका के दाग हटाने के कार्य भी किए जाएंगे।
2 से 31 अक्टूबर तक मनाए जाने वाले स्पेशल अभियान 6.0 के तहत ई-कचरे का प्रभावी संग्रहण, पृथक्करण एवं उचित निस्तारण पर व्यापक कार्य किया जाएगा। अभियान के दौरान कार्यालयों में स्वच्छता, स्थान प्रबंधन एवं सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। ई-कचरे का संग्रहण एवं पृथक्करण कर नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।
इसके साथ ही लंबित संदर्भों, जन शिकायतों एवं अपीलों की समीक्षा कर उनके निस्तारण की कार्रवाई की जाएगी। रिकॉर्ड प्रबंधन के तहत फाइलों की समीक्षा, अनुपयोगी रिकॉर्ड तथा पूर्ण ई-फाइलों को बंद करने की प्रक्रिया भी की जाएगी। स्पेशल अभियान 6.0 में साइबर स्वच्छता और ई-वेस्टेज के निस्तारण पर भी फोकस रहेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे स्वच्छता के लिए प्रतिबद्ध है तथा यात्रियों और आमजन की सक्रिय भागीदारी से इस अभियान को वर्ष पर्यन्त जारी रखकर रेल परिसरों और ट्रेनों में सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए कृत संकल्पित है।
चित्तौड़गढ़। स्मैक के अवैध कारोबार के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 60 हजार रुपये के इनामी टॉप-10 वांछित अभियुक्त राहुल बंजारा को गंगरार थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। एजीटीएफ राजस्थान की ओर से राहुल बंजारा पर 60 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
राहुल बंजारा के खिलाफ 16 जनवरी 2026 को की गई कार्रवाई के दौरान उसके रिहायशी मकान से अवैध स्मैक पाउडर, स्मैक बनाने के रसायन और हथकढ़ देशी शराब बरामद की गई थी। कार्रवाई में पुलिस ने करीब 15 लाख रुपये नकद, 13 एंड्रॉयड और 21 कीपैड मोबाइल, 4 लैपटॉप सहित कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी बरामद किए थे।
पुलिस को स्मैक निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री भी मिली थी। इसके अलावा इंजन व चेसिस नंबर गोदने की रॉड मय एल्फाबेट सहित अन्य सामान बरामद किया गया था। इस मामले में थाना गंगरार पर एनडीपीएस एक्ट एवं आबकारी अधिनियम की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया था। कार्रवाई के बाद से ही राहुल बंजारा फरार चल रहा था।
लंबे समय से फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने मुखबिर तंत्र और आसूचना संकलन के जरिए उसके संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई। पुलिस टीम ने संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी और आखिरकार राहुल बंजारा को गिरफ्तार कर लिया।
यह कार्रवाई एसपी धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में, एएसपी गजेन्द्र सिंह जोधा एवं सीओ गंगरार उदय सिंह चुण्डावत के सुपरविजन में की गई। थानाधिकारी तुलसीराम प्रजापत की टीम ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी से पूछताछ एवं अनुसंधान जारी है।
जयपुर के नेहरू गार्डन में झाड़ू लगाकर सफाई अभियान चलाते भारतीय स्टेट बैंक के लोग।
जयपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर ‘स्वच्छ भारत’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में भारतीय स्टेट बैंक, जयपुर मंडल ने राजस्थान भर में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों की शुरुआत की। अभियान का शुभारंभ जयपुर स्थित नेहरू गार्डन में स्वच्छता अभियान के साथ हुआ।
भारतीय स्टेट बैंक, जयपुर मंडल के मुख्य महाप्रबंधक (CGM) श्री ओंकार नाथ चौधरी ने अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने स्वयं स्वच्छता अभियान में सहभागिता करते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया और स्वच्छता को जन-आंदोलन बनाने का संदेश दिया।
इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक, जयपुर मंडल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नेहरू गार्डन में सामूहिक रूप से स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान उद्यान परिसर की साफ-सफाई की गई। साथ ही वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान ‘नो प्लास्टिक, गो ग्रीन’ के संदेश को प्रोत्साहित करते हुए पार्क में आने वाले नागरिकों को कपड़े के थैले वितरित किए गए। उपस्थित लोगों को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग रहने की शपथ भी दिलाई गई।
कार्यक्रम में GM श्री मनीष सिंघल, श्री कुमार रोहित, श्री रजनीश कुमार, DGM (CDO) सुश्री रीता राजोरा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी, DGM एवं बैंक के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक श्री ओंकार नाथ चौधरी ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक दिन या अभियान तक सीमित विषय नहीं है, बल्कि यह हमारे दैनिक जीवन की आदत और सामूहिक जिम्मेदारी होनी चाहिए। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से स्वच्छता के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने तथा अपने आसपास स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने का आह्वान किया।
भारतीय स्टेट बैंक, जयपुर मंडल द्वारा राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित किए जाने वाले इन कार्यक्रमों के माध्यम से स्वच्छता, हरित पर्यावरण, प्लास्टिक मुक्त समाज और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति व्यापक जन-जागरूकता उत्पन्न करने का प्रयास किया जाएगा। गांधी जयंती पर शुरू हुआ यह अभियान स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को विभिन्न क्षेत्रों तक पहुंचाने की दिशा में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला का शुभारंभ है।
जयपुर में जिला कलक्टर कार्यालय के भीतर अधिकारियों को उपकरण सौंपते संदेश नायक।
जयपुर जिला प्रशासन ने नागरिक सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बचाव कार्यों के लिए अत्याधुनिक उपकरण उपलब्ध कराए हैं। जयपुर जिला कलक्टर संदेश नायक ने 01 अक्टूबर को नागरिक सुरक्षा गतिविधियों के तहत बचाव कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने के लिए उपकरणों की श्रृंखला नागरिक सुरक्षा विभाग को सौंपी।
जिला कलक्टर संदेश नायक ने नागरिक सुरक्षा विभाग को 16 वॉकी-टॉकी सेट, 5 इमरजेंसी लाइट्स तथा 2 फुल बॉडी सेफ्टी हार्नेस प्रदान किए। इन उपकरणों के उपलब्ध होने से आपदा या किसी भी आपातकालीन स्थिति में बचाव कार्यों के दौरान आवश्यक संसाधन उपलब्ध रहेंगे।
इस अवसर पर जिला कलक्टर ने कहा कि आपदा या किसी भी आपातकालीन स्थिति में त्वरित और समन्वित बचाव कार्य अत्यंत आवश्यक है। वॉकी-टॉकी सेट से टीमों के बीच निर्बाध संचार सुनिश्चित होगा, जबकि इमरजेंसी लाइट्स रात्रि एवं अंधेरे में राहत कार्यों में सहायता करेंगी।
उन्होंने बताया कि फुल बॉडी हार्नेस से ऊंचाई पर कार्य करने वाले स्वयंसेवकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी। नागरिक सुरक्षा गतिविधियों के तहत उपलब्ध कराए गए इन उपकरणों का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में बचाव कार्यों को अधिक प्रभावी बनाना और संबंधित टीमों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करना है।
जयपुर, 01 अक्टूबर। जयपुर जिले में 116 उचित मूल्य दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया को लेकर जिला कलक्टर (रसद) कार्यालय ने संशोधित विज्ञप्ति जारी की है। कार्यालय जिला कलक्टर (रसद) जयपुर द्वारा पूर्व में 29 सितंबर को जारी विज्ञप्ति के स्थान पर नवीन संशोधित विज्ञप्ति जारी की गई है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, राजस्थान द्वारा जारी दिशा-निर्देशों एवं आरक्षण व्यवस्था के तहत जिला रसद अधिकारी, जयपुर द्वितीय के क्षेत्राधिकार में रिक्त 116 उचित मूल्य दुकानों के प्राधिकार पत्र जारी करने के लिए इच्छुक एवं पात्र आवेदकों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं।
जिला कलक्टर (रसद) संदेश नायक के अनुसार, वर्ष 2023 की पुरानी विज्ञप्ति को समाप्त कर नए सिरे से यह प्रक्रिया प्रारंभ की गई है, जिससे सार्वजनिक वितरण प्रणाली में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।
सामान्य श्रेणी में बस्सी तहसील में नगर पालिका बस्सी के वार्ड संख्या 9, 12, 21, मनोहरपुरा, दूधली, पडासोली, टहटडा टहटडा (दौपुर) तथा लालगढ़ शामिल हैं। तुंगा तहसील में खतेपुरा एवं बराला; फागी तहसील में मण्डोर, रोटवाड़ा, चकवाड़ा, नारेड़ा (छापरी), कंवरपुरा, माधोराजपुरा में भांकरोटा एवं रेनवाल मांजी तथा हीरापुर शामिल हैं।
जॉबनेर तहसील में जोरपुरा जॉबनेर, आसलपुर, आईदान का बास, भैंसावा तथा नगर पालिका जोबनेर के वार्ड संख्या 3, 9 एवं 10 शामिल हैं। किशनगढ़-रेनवाल तहसील में मुंडियागढ़, लुनियावास, सुण्डो का बास, रामजीपुरा कलां, जुनसिया, काबरो का बास, मलिकपुर, बाघावास, भैंसलाना तथा नगर पालिका किशनगढ़-रेनवाल का वार्ड संख्या 20 एवं वार्ड संख्या 3 शामिल हैं।
फुलेरा तहसील में चैनपुरा (पीथावास), चैनपुरा (भावसा), सुरसिंहपुरा, आकोदा, रोजड़ी, श्रीरामपुरा तथा नगर पालिका सांभर के वार्ड संख्या 1, 4, 18, 1, 8 एवं नगर पालिका फुलेरा के वार्ड संख्या 10, 14 शामिल हैं। आंधी तहसील में महंगी, डांगरवाड़ा, थली एवं फूटोलाव तथा आमेर तहसील में रूण्डल शामिल है।
जालसू तहसील में चतरपुरा, नांगल सिरस एवं रामपुरा डाबड़ी; सांगानेर तहसील में देहमीकलां (देहमीखुर्द), कपूरावाला, भम्भोरिया, वाटिका एवं नगर पालिका बगरू के वार्ड संख्या 1 एवं 2; दूदू तहसील में उरसेवा, बींगोलाव (हटुपुरा), साखून(जाखड़ों की ढ़ाणी) एवं नानण शामिल हैं।
मौजमाबाद तहसील में गाडोता एवं धमाणा; जयपुर ग्रामीण तहसील में मुण्डिया रामसर, मण्डाभोपावास एवं चकरामसर; शाहपुरा तहसील में छापड़ा खुर्द, नायन (त्रिलोकपुरा), नवलपुरा तथा नगर पालिका शाहपुरा के वार्ड संख्या 11, 13 एवं 14 शामिल हैं।
चौमूं तहसील में गोविन्दगढ (कालू का बास)़, हस्तैड़ा, कालाडेरा, गोविन्दगढ़ तथा नगर पालिका चौमूं के वार्ड संख्या 12 एवं 9 शामिल हैं। चाकसू तहसील में नगर पालिका चाकसू के वार्ड संख्या 17 (पुराना), 15 एवं 5 (पुराना) तथा कादेड़ा शामिल हैं।
सामान्य महिला श्रेणी में बस्सी तहसील में रामरतनपुरा; माधोराजपुरा में मोहब्बतपुरा, झाड़ला; जोबनेर तहसील में डेहरा, बस्सी झाझड़ा एवं करणसर (खिजूरियाँ) शामिल हैं। किशनगढ़-रेनवाल तहसील में नगर पालिका किशनगढ़-रेनवाल का वार्ड संख्या 5, बासड़ी खुर्द, भांदवा (डोगी वालों का बास), डूंगरसी का बास एवं हरसोली शामिल हैं।
फुलेरा तहसील में सिनोदिया, हिरनोदा, तेज्या का बास तथा नगर पालिका नरेना का वार्ड संख्या 10; जमवारामगढ़ तहसील में नायला (रामजीपुरा) एवं ताला; आमेर तहसील में लखेर तथा जालसू तहसील में रायथल (विजयपुरा) शामिल हैं।
सांगानेर तहसील में पवालिया (टिलावाला) एवं देवलियां; जयपुर ग्रामीण तहसील में फतेहपुरा एवं निमेड़ा; शाहपुरा तहसील में नगर पालिका शाहपुरा के वार्ड संख्या 4, 12 एवं 17 शामिल हैं।
चौमूं तहसील में गुडलिया (कीरत सिंह का बास), खेजरोली, इटावा भोपजी तथा नगर पालिका चौमूं के वार्ड संख्या 19, 23, 24 एवं 20 शामिल हैं। चाकसू तहसील में सवाई माधोसिंहपुरा, कोटखावदा एवं काठावाला शामिल हैं।
संशोधित विज्ञप्ति के माध्यम से जिला रसद अधिकारी, जयपुर द्वितीय के क्षेत्राधिकार में रिक्त 116 उचित मूल्य दुकानों के प्राधिकार पत्र जारी करने की प्रक्रिया नए सिरे से शुरू की गई है। वर्ष 2023 की पुरानी विज्ञप्ति को समाप्त कर जारी की गई यह संशोधित प्रक्रिया खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, राजस्थान के दिशा-निर्देशों और आरक्षण व्यवस्था के तहत संचालित की जा रही है।