कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) से जुड़े करोड़ों कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। केंद्र सरकार दिवाली से पहले PF Withdrawal from ATM की सुविधा शुरू कर सकती है। लंबे समय से इस सुविधा को लागू करने की बात हो रही थी और अब श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया की अध्यक्षता में 10-11 अक्टूबर को होने वाली बैठक में इस पर अंतिम निर्णय लिया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार, सरकार लगभग 8 करोड़ EPFO सब्सक्राइबर्स को नई डिजिटल सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना पर काम कर रही है, ताकि कर्मचारी अपनी मेहनत की कमाई को और आसान तरीके से निकाल और खर्च कर सकें।



EPFO 3.0 बनेगा गेम चेंजर :


बैठक में EPFO 3.0 को लेकर भी अहम चर्चा होगी। इस नए वर्जन का मकसद PF अकाउंट को पूरी तरह डिजिटल और बैंक जैसी सुविधाओं से लैस बनाना है। इसके तहत सब्सक्राइबर्स को PF निकालने के लिए न तो ऑफिस के चक्कर लगाने होंगे और न ही जटिल प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ेगा। PF Withdrawal from ATM के अलावा UPI जैसे Google Pay, PhonePe और Paytm के जरिए भी निकासी संभव होगी। यानी आने वाले समय में कर्मचारी कहीं भी, कभी भी अपने अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगे।


ट्रेड यूनियनों की मांग भी पूरी हो सकती है :


बैठक में न्यूनतम पेंशन बढ़ाने पर भी विचार किया जाएगा। वर्तमान में यह 1,000 रुपये मासिक है, लेकिन इसे बढ़ाकर 1,500 रुपये से 2,500 रुपये के बीच करने का प्रस्ताव है। ट्रेड यूनियनों की यह पुरानी मांग है और इसके लागू होने पर लाखों पेंशनधारकों को राहत मिलेगी।


EPFO 3.0 के फायदे :


  1. सबसे बड़ा फायदा यही है कि PF Withdrawal from ATM के जरिए तुरंत नकदी मिल सकेगी।
  2. सब्सक्राइबर्स को UPI के माध्यम से भी पैसा निकालने की सुविधा होगी।
  3. PF अकाउंट का बैलेंस, कॉन्ट्रिब्यूशन और अन्य विवरण आसानी से ट्रैक किए जा सकेंगे।
  4. किसी छोटे-मोटे बदलाव या क्लेम के लिए अब पीएफ ऑफिस के चक्कर नहीं लगाने होंगे।



कैसे काम करेगा नया सिस्टम :


EPFO 3.0 के तहत सब्सक्राइबर्स को एक विशेष ATM कार्ड जारी किया जाएगा, जो उनके PF अकाउंट से लिंक रहेगा। इस कार्ड से सीधे एटीएम मशीन से पैसा निकाला जा सकेगा। वहीं, जो लोग डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करना चाहते हैं, वे UPI लिंकिंग के जरिए PF की निकासी कर सकेंगे।


दिवाली पर मिल सकता है तोहफा :


अगर 10-11 अक्टूबर को होने वाली बैठक में सहमति बनती है तो उम्मीद है कि दिवाली से पहले यह सुविधा लागू कर दी जाएगी। ऐसे में करोड़ों कर्मचारियों को एक बड़ा तोहफा मिलेगा, क्योंकि उन्हें अब PF निकालने के लिए किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।




Ashiti Joil

Ashiti Joil

यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।

Next Story