सोने की कीमतों में सोमवार को मामूली गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, एक्सपर्ट्स का कहना है कि आने वाले दिनों में सोने का भाव एक बार फिर तेजी पकड़ सकता है और फेस्टिव सीजन में रिकॉर्ड लेवल तक पहुंच सकता है। लगातार कई हफ्तों की तेजी के बाद अब सोना और चांदी थोड़े सस्ते हुए हैं, जिससे खरीदारों को राहत मिल सकती है।


Today's Gold Price में कितनी गिरावट :



15 सितंबर को Today's Gold Price के अनुसार भारत में 24 कैरेट सोना 110 रुपये गिरकर 1,11,060 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत 100 रुपये घटकर 1,01,800 रुपये हो गई। 18 कैरेट सोना भी 80 रुपये सस्ता होकर 83,290 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा। चांदी की कीमत में पिछले दो दिनों से कोई बदलाव नहीं हुआ है और यह 1 किलो के लिए 1,33,000 रुपये पर स्थिर बनी हुई है।



त्योहारों और शादी सीजन से बढ़ेगी डिमांड :


एक्सपर्ट्स का कहना है कि नवरात्रि से लेकर दिवाली और शादी-ब्याह तक सोने की मांग तेजी से बढ़ेगी। परंपरागत रूप से इस सीजन में लोग सोने-चांदी की बड़ी खरीदारी करते हैं। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि Today's Gold Price में जो हल्की गिरावट दिख रही है, वह ज्यादा देर टिक नहीं पाएगी और आने वाले दिनों में दाम फिर चढ़ेंगे।


MCX पर सोने-चांदी का भाव :


आज सुबह MCX पर अक्टूबर डिलीवरी वाला सोना 0.13% की गिरावट के साथ 1,09,100 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। वहीं, दिसंबर डिलीवरी वाली चांदी 0.01% की हल्की तेजी के साथ 1,28,848 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही है।



शहरवार सोने की कीमतें :

चेन्नई, हैदराबाद, बेंगलुरु और मुंबई में 22 कैरेट सोना 1,01,800 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना 1,11,060 रुपये प्रति 10 ग्राम मिल रहा है। यानी, देशभर में फिलहाल Gold Price Today में थोड़ी राहत है, लेकिन लंबे वक्त तक यह टिकने वाली नहीं है।


Ashiti Joil

Ashiti Joil

यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।

Next Story