'ये' देश बढ़ा रहा हे सोने में आक्रामक तेजी ; रूस अमरीका को भी छोड़ा पीछे
पिछले दस साल में भारत ने अपने सोने के भंडार में जबरदस्त बढ़ोतरी की है, 557.7 टन से बढ़कर 880 टन हो गया। इस दौरान भारत ने 58% का इम्प्रेसिव ग्रोथ दर्ज किया है।

Gold Reserves News : वैश्विक स्टार में सोने की कीमतों में उछाल नजर आ रहा है। इसका कारण सर निवेशक या आभूषणों की खरीदारी नहीं बल्कि दुनियाभर के देशों में सोने की लागत भंडार में वृद्धि यह भी एक वजह है। अगर वित्तवर्ष 2023 - 24 की बात करें तो सोना लगबग 70000 रुपये प्रति तोले से बिक रहा था। जबकि 2025 में 1,05, 000 प्रति 10 ग्राम को पार करवाया गया है। इसकी वजहों में भू-राजनीतिक तनाव, आर्थिक अनिश्चितताएं, मौद्रिक नीतियां और महंगाई का दबाव शामिल हैं।
भारत ने अपने सोने के भंडार में लगातार तेजी दिखाई है। RBI के अनुसार, 8 अक्टूबर 2025 तक देश का कुल सोना 880 टन तक पहुंच गया है, जिसमें नागपुर और मुंबई में रखे गए भंडार के अलावा विदेशों में बैंक ऑफ इंग्लैंड और बैंक ऑफ इंटरनेशनल सेटलमेंट्स में भी हिस्सेदारी शामिल है।
पिछले दस साल में भारत ने अपने सोने के भंडार में करीब 58% की वृद्धि की है। 2015 में 557.7 टन सोना था, जो अब 2025 में बढ़कर 880 टन हो गया है। खासतौर पर 2022 के बाद, वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारत ने रणनीतिक तरीके से अपने सोने का स्टॉक बढ़ाया।
दूसरी तरफ, चीन ने भी आक्रामक तरीके से अपने गोल्ड रिजर्व बढ़ाए हैं। 2025 में जनवरी से सितंबर तक चीन ने 39.2 टन सोना खरीदा और कुल भंडार अब 2,298.5 टन तक पहुंच गया है। वैश्विक और घरेलू स्तर पर यह तेजी, सोने की कीमतों में लगातार इजाफे का मुख्य कारण बन रही है।

Ashiti Joil
यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।
