दुनिया की दिग्गज टेक कंपनियों की दौड़ में अब एक नया नाम सबसे आगे निकल चुका है। ओरेकल कॉर्पोरेशन के को-फाउंडर और चेयरमैन लैरी एलिसन ने टेस्ला के सीईओ एलन मस्क को पछाड़ते हुए दुनिया के सबसे अमीर इंसान का खिताब हासिल कर लिया है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक, लैरी एलिसन नेटवर्थ अब 393 बिलियन डॉलर यानी लगभग 34.60 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। यह आंकड़ा एलन मस्क की 385 बिलियन डॉलर (करीब 33.90 लाख करोड़ रुपये) की संपत्ति से भी अधिक है।


दरअसल, मंगलवार शाम ओरेकल ने अपने तिमाही नतीजों का ऐलान किया, जो बाजार की उम्मीदों से कहीं बेहतर रहे। इसके बाद बुधवार को कंपनी के शेयरों में जोरदार तेजी दर्ज की गई। ओरेकल का शेयर करीब 41 प्रतिशत तक बढ़कर 336 डॉलर तक पहुंच गया। चूंकि लैरी एलिसन के पास कंपनी के करीब 116 करोड़ शेयर मौजूद हैं, इसलिए इस तेजी का सीधा असर उनकी निजी संपत्ति पर पड़ा। एक ही दिन में उनकी दौलत लगभग 9 लाख करोड़ रुपये तक बढ़ गई। यही उछाल उन्हें दुनिया के नंबर-वन अरबपति के पद तक ले आया।


शुरुआती जिंदगी :


लैरी एलिसन का जन्म 1944 में अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में हुआ था। उनकी मां का नाम फ्लोरेंस स्पेलमैन था, जो यहूदी परिवार से थीं। जब एलिसन महज नौ महीने के थे, तब उन्हें निमोनिया हो गया था। इस दौरान उनकी मां ने उन्हें अपने चाचा-चाची लिलियन और लुई एलिसन को सौंप दिया। लैरी ने अपना बचपन शिकागो में बिताया। 12 साल की उम्र में जब उन्हें यह पता चला कि उन्हें गोद लिया गया था, तो इस सच ने उनके जीवन और सोच पर गहरा असर डाला। अपनी असली मां से उनकी दोबारा मुलाकात तब हुई जब वे 48 साल के हो चुके थे।



करियर और ओरेकल की स्थापना :


लैरी एलिसन ने 1977 में ओरेकल की नींव रखी। यह शुरुआत एक डेटाबेस सॉफ्टवेयर कंपनी के रूप में हुई थी, लेकिन समय के साथ यह फर्म ग्लोबल क्लाउड कंप्यूटिंग और डेटाबेस टेक्नोलॉजी का सबसे बड़ा नाम बन गई। मौजूदा समय में 80 वर्षीय एलिसन ओरेकल कॉर्पोरेशन में चेयरमैन और चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उनकी दूरदृष्टि और कारोबारी रणनीति ने ही ओरेकल को उस मुकाम पर पहुंचाया है, जहां आज यह अमेज़न, माइक्रोसॉफ्ट और गूगल जैसी टेक दिग्गजों को टक्कर देती है।


दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति :


लैरी एलिसन नेटवर्थ में हालिया उछाल सिर्फ उनके शेयरों के मूल्यवृद्धि की वजह से नहीं है, बल्कि यह उनकी लगातार बढ़ती कारोबारी पकड़ और रणनीतिक फैसलों का नतीजा भी है। दिलचस्प बात यह है कि इसी साल जून में उन्होंने जेफ बेजोस और मार्क जुकरबर्ग को पीछे छोड़ते हुए ब्लूमबर्ग की अरबपतियों की सूची में दूसरा स्थान हासिल किया था। अब एलन मस्क को भी पछाड़कर उन्होंने पहला स्थान अपने नाम कर लिया है।



Ashiti Joil

Ashiti Joil

यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।

Next Story