शुक्रवार के दिन भारतीय शेयर बाजार लाला निशने में बंद होते हुए नजर आया है। दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद बाजार में बिकवाली का दबाव देखने को मिला। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 344.52 अंक या 0.41% टूटकर 84,211.88 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 96.25 अंक या 0.37% गिरकर 25,795.15 पर आ गया।

गिरावट का सबसे बड़ा असर बैंकिंग शेयरों पर दिखा। निफ्टी बैंक इंडेक्स में करीब 0.65% की कमजोरी दर्ज की गई। इसके साथ ही ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, फार्मा, एफएमसीजी, मीडिया, प्राइवेट बैंक और इन्फ्रा सेक्टर के शेयर भी लाल निशान में रहे। वहीं, मेटल, रियल्टी, एनर्जी और कमोडिटी सेक्टर ने बाजार को थोड़ा सहारा दिया और हरे निशान में बंद हुए।

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी मिला-जुला रुख देखने को मिला। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 140 अंक बढ़कर 59,231.20 पर पहुंचा, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 38 अंक गिरकर 18,253.35 पर बंद हुआ। सेंसेक्स पैक में टॉप गेनर्स रहे भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, बीईएल, सन फार्मा, आईटीसी, टाटा स्टील, एमएंडएम और ट्रेंट। वहीं एचयूएल, अल्ट्राटेक सीमेंट, कोटक बैंक, टाइटन, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, एनटीपीसी, बजाज फिनसर्व, मारुति सुजुकी और एसबीआई में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई।

एसबीआई सिक्योरिटीज के सुदीप शाह के अनुसार, यह लगातार दूसरा दिन था जब बाजार ऊंचाई से फिसल गया। उन्होंने कहा कि फिलहाल बाजार में बिकवाली का दबाव बना हुआ है और ट्रेडर्स सतर्क रुख अपना रहे हैं। आने वाले कुछ सत्र यह तय करेंगे कि यह केवल शॉर्ट-टर्म कमजोरी है या लंबे समय का कंसोलिडेशन फेज।

सुबह बाजार की शुरुआत भी कमजोर रही थी। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 62 अंक फिसलकर 84,494.09 पर और निफ्टी 8 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 25,882.95 पर खुला था। कुल मिलाकर, सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन बाजार पर बैंकिंग सेक्टर की कमजोरी हावी रही, जिससे निवेशकों को नुकसान झेलना पड़ा और बाजार लाल निशान में बंद हो गया।


Updated On
Ashiti Joil

Ashiti Joil

यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।

Next Story