भारत में लोगों के लिए सोना एक उत्तम निवेश के तौरपर या एक इन्वेस्टमेंट का सबसे बढ़िया मार्ग भी माना जाता है। इसलिए हर त्यौहार, शादी -ब्याह में सोने को एहम महत्व दिया गया है। पर जब सोना खरीदने की बात आती है तो कितना कैरट खरीदना चाहिये? कौनसा सोना हमरे लिए उपयुक्त है ? ऐसे कई सारे सवाल हमें सताने लगते है। बहोत से लोगोगों के मन में तो करैट के बारे में कन्फूशन भी होता है। सोने की चूडियोंसे लेके कॉइन तक सब सोने के चीजोंपर हमें कैरेट के अंक दिखायी देते है। क्या आप जानते है की, हम जो सोना खरीदते है तब उसके कैरेट के नंबर से पता कर सकते है की हमारे पास जो सोना है वो कितना खरा है। आज सोने के रेट में चढ़ उतार हमें दिखाई दे रहे है।

अगर हम १८ सितम्बर २०२५ का भाव देखेंगे तो भारत में इंडियन बुलियन एसोसिएशन पर २४ कैरेट सोने की कीमत प्रति १० ग्राम १,१०,३३० रुपये है, जबकि एक दिन पहले यह १,१०,६२० रुपये पर था। यह सोने के दर में कटौती आने का कारन है, अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर में ०.२५ आधार अंकों में कटौती की गई है। अगर आप इस दौरान सोने की खरीदारी करने के बारे मे सोच रहे है तो उसके पहले कौनसा कैरेट आपके लिए सही है यह जानना बहोत जरुरी है। तो आईये जानते है।


24 कैरेट सोना – निवेश के लिए सबसे शुद्ध


शुद्धता के मामले में 24 कैरेट सोना सबसे ऊपर माना जाता है। इसमें 99.9% तक सोने की मात्रा होती है, इसी कारण इसे 999 गोल्ड भी कहा जाता है। इसका रंग गहरा पीला होता है और चमक भी खास होती है। लेकिन इसकी सबसे बड़ी कमी यह है कि यह काफी नरम होता है, जिसकी वजह से इससे गहने नहीं बनाए जा सकते। 24 कैरेट सोना मुख्यतः सिक्कों और गोल्ड बार के रूप में खरीदा जाता है और निवेश के लिहाज से इसे सबसे बेहतरीन माना जाता है।

22 कैरेट सोना – गहनों के लिए बेहतर विकल्प


22 कैरेट सोने में लगभग 91.6% शुद्धता होती है। बाकी हिस्सा तांबा, चांदी या जिंक जैसी धातुओं का होता है, जिससे यह अधिक टिकाऊ बनता है। इसे 916 गोल्ड भी कहा जाता है। यही वजह है कि चूड़ियों, मंगलसूत्र और अन्य गहनों के निर्माण में इसका इस्तेमाल सबसे ज़्यादा होता है। इसमें मिलावट कम होती है और इसकी रीसेल वैल्यू भी अच्छी रहती है।

18 कैरेट सोना – जड़ाऊ गहनों के लिए परफेक्ट

18 कैरेट सोने में करीब 75% सोना और बाकी हिस्सा अन्य धातुएँ होती हैं। इसकी मजबूती के कारण इसका उपयोग खासकर जड़ाऊ गहनों में किया जाता है। हीरे, पन्ना या अन्य रत्न जड़ित गहनों के लिए यह सबसे उपयुक्त है। इसकी सख्ती के चलते इनमें टूट-फूट या मरोड़ने का खतरा कम रहता है। अगर निवेश की सोच रहे हैं तो 24 कैरेट सोना सही रहेगा। गहनों के लिए 22 कैरेट सबसे अच्छा विकल्प है, जबकि जड़ाऊ और डिजाइनर गहनों में 18 कैरेट का इस्तेमाल ज़्यादा किया जाता है।

Ashiti Joil

Ashiti Joil

यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।

Next Story