IPO लॉन्च से पहले Tata Capital में उफान, निवेशकों की बढ़ी धड़कनें!
टाटा कैपिटल के बहुप्रतीक्षित आईपीओ में एंकर निवेशकों ने जोरदार रुचि दिखाई है। LIC ने अकेले 700 करोड़ रुपये का दांव लगाकर बाजार में हलचल मचा दी है।

शेयर बाजार में कही चढ़ उतार नजर आ रहे है। ऐसे में ही टाटा ग्रुप की NBFC कंपनी टाटा कैपिटल ने अपने आईपीओ से पहले ही एंकर निवेशकों से जबरदस्त फंड जुटाया है। कंपनी ने कुल 4,642 करोड़ रुपये की राशि एंकर बुक के ज़रिए हासिल की है। इस निवेश में सबसे बड़ा दांव LIC ने लगाया है, जिसने अकेले 700 करोड़ रुपये का निवेश किया। LIC को इसके बदले 2.14 करोड़ से ज़्यादा शेयर मिले हैं, जो पूरी एंकर बुक का लगभग 15% हिस्सा है।
साथ ही विदेशी दिग्गजोंने भी इसमें अपनी दलचस्पी दिखाई हुई नजर आ रहे है। कंपनी की फाइलिंग के मुताबिक, कई ग्लोबल फंड्स ने भी टाटा कैपिटल के शेयरों में भरोसा जताया है। इनमें नोमुरा इंडिया इन्वेस्टमेंट फंड (3.77%), मॉर्गन स्टेनली एशिया ऑपर्च्युनिटी फंड (3.15%) और नॉर्वे के गवर्नमेंट पेंशन फंड ग्लोबल (2.69%) जैसे बड़े नाम शामिल हैं। सभी निवेशकों को 310 से 326 रुपये प्रति शेयर के प्राइस बैंड पर शेयर आवंटित किए गए हैं।
जब कोई कंपनी अपना आईपीओ लाने की तैयारी करती है, तो सबसे पहले जिन निवेशकों पर निगाहें टिकी होती हैं, वे होते हैं एंकर निवेशक। ये बड़े संस्थान, म्यूचुअल फंड या पेंशन फंड जैसे निवेशक होते हैं, जिन्हें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बॉयर्स (QIB) कहा जाता है। इनके शुरुआती निवेश से कंपनी को न सिर्फ एक मजबूत वित्तीय सहारा मिलता है, बल्कि बाकी निवेशकों का भरोसा भी बढ़ता है। यही कारण है कि एंकर निवेशक किसी भी आईपीओ की दिशा और माहौल तय करने में अहम भूमिका निभाते हैं।
टाटा कैपिटल के आईपीओ में कई बड़ी बीमा कंपनियों ने खुलकर निवेश किया है। इनमें SBI लाइफ, SBI जनरल, HDFC लाइफ, आदित्य बिड़ला सन लाइफ, ICICI लोंबार्ड, भारती एक्सा, केनरा HSBC लाइफ, नवी जनरल और रिलायंस जनरल इंश्योरेंस जैसे नाम शामिल हैं। इन दिग्गज संस्थानों की मौजूदगी ने इस आईपीओ को और भरोसेमंद बना दिया है। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि इतने बड़े निवेशकों की एंट्री से टाटा कैपिटल के शेयरों को एक मजबूत शुरुआत मिल सकती है।
टाटा कैपिटल के एंकर बुक में देश के 18 प्रमुख म्यूचुअल फंड हाउस भी शामिल हुए हैं। इनमें ICICI प्रूडेंशियल, HDFC AMC, DSP, एक्सिस, UTI, मोतीलाल ओसवाल, एडलवाइस, कोटक महिंद्रा, व्हाइटओक कैपिटल, निप्पॉन लाइफ, मिरे एसेट, और PGIM इंडिया जैसे फंड्स के नाम खास तौर पर हैं। इन सभी ने मिलकर करीब 5.06 करोड़ शेयरों में 1,650 करोड़ रुपये का निवेश किया है। यह साफ संकेत है कि टाटा कैपिटल का आईपीओ केवल संस्थागत निवेशकों के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे बाजार के लिए एक बड़ा आकर्षण बन गया है।
(डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचना के लिए है। निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।)

Ashiti Joil
यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।
