स्विस बैंक कनेक्शन! नेपाल के पीएम ओली की संपत्ति पर बड़ा सवाल
Nepal PM KP Oli Net Worth : प्रदर्शन के बीच पीएम ओली की दौलत का खुलासा, स्विस बैंक से हर साल करोड़ों का ब्याज

Nepal PM KP Oli Net Worth
नेपाल इन दिनों उथल-पुथल के दौर से गुजर रहा है। राजधानी काठमांडू से लेकर अन्य शहरों तक Gen Z आंदोलन ने राजनीतिक हालात को तनावपूर्ण बना दिया है। संसद भवन के बाहर युवा लगातार नारेबाजी कर रहे हैं और कई जगह हिंसक झड़पें हो चुकी हैं। इसी बीच अब देश के प्रधानमंत्री की संपत्ति पर नए सिरे से बहस छिड़ गई है। सवाल यह है कि आखिर Nepal PM KP Oli Net Worth कितनी है और उन्हें स्विस बैंक से हर साल कितना ब्याज मिलता है ?
दुबई रवाना होने की चर्चा :
तेज़ होते विरोध और हिंसा के बीच खबर आई है कि प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली दुबई जाने की तैयारी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि वे इलाज के लिए निजी एयरलाइंस हिमालय एयरलाइंस से यात्रा कर सकते हैं। इसने लोगों के बीच और भी सवाल खड़े कर दिए हैं कि देश जब संकट में है, तब पीएम विदेश रवाना क्यों हो रहे हैं।
संपत्ति में अचानक बढ़ोतरी :
ग्लोबल वॉच एनालिसिस की एक रिपोर्ट ने कुछ साल पहले दावा किया था कि Nepal PM KP Oli Net Worth में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हुई है। रिपोर्ट के अनुसार चीन के साथ गहरे संबंधों और कारोबारी सौदों के कारण ओली की संपत्ति में तेजी से इजाफा हुआ। आरोप यह भी है कि नेपाल में बड़े इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स और बिज़नेस डील्स में चीन की कंपनियों को लाभ पहुंचाने के बदले ओली और उनके करीबी करोड़ों रुपये कमाते रहे।
राजनीति से संपत्ति तक का सफर :
ओली ने 1970 के दशक में राजनीति की शुरुआत की थी, लेकिन 2015 में पहली बार प्रधानमंत्री बनने के बाद वे चर्चा में आए। गठबंधन टूटने के बाद उन्हें 2016 में इस्तीफा देना पड़ा। फिर 2018 में वे दोबारा सत्ता में लौटे और चीन के साथ संबंध और मजबूत हुए। इसी दौरान नेपाल की पर कैपिटा इनकम जरूर बढ़ी, लेकिन आम जनता तक लाभ पहुंचने के बजाय नेताओं की संपत्ति बढ़ती रही।
स्विस बैंक अकाउंट का दावा :
रिपोर्ट्स के अनुसार, जिनेवा स्थित मिराबॉड बैंक में ओली का खाता है, जिसमें करीब 41 करोड़ रुपये जमा बताए जाते हैं। यही इन्वेस्टमेंट उन्हें हर साल भारी ब्याज दिलाता है। अनुमान है कि Nepal PM KP Oli Net Worth में से सिर्फ ब्याज से ही उन्हें सालाना लगभग 1.87 करोड़ रुपये की आय होती है। यह रकम जनता के बीच सवाल खड़ा करती है कि जब देश आर्थिक संकट और बेरोज़गारी से जूझ रहा है, तब प्रधानमंत्री की संपत्ति इतनी तेज़ी से कैसे बढ़ रही है।
बढ़ते सवाल और विवाद :
नेपाल की मौजूदा स्थिति में यह मुद्दा और भी संवेदनशील हो गया है। प्रदर्शनकारी लगातार ओली के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं और अब उनकी दौलत और कथित विदेशी खातों पर भी सवाल उठने लगे हैं। आलोचकों का कहना है कि एक लोकतांत्रिक देश के प्रधानमंत्री को पारदर्शिता दिखानी चाहिए, ताकि जनता का भरोसा बना रहे। स्पष्ट है कि मौजूदा उथल-पुथल के बीच Nepal PM KP Oli Net Worth एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई है। स्विस बैंक से करोड़ों का ब्याज मिलने के दावे ने विपक्ष और जनता को सवाल उठाने का मौका दे दिया है। अब देखना यह होगा कि ओली इन आरोपों पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं और क्या वे अपनी संपत्ति को लेकर कोई पारदर्शी जानकारी साझा करते हैं या नहीं।

Ashiti Joil
यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।
