सोने की कीमतें लगातार नई ऊँचाइयों को छू रही हैं। वर्तमान में सोना लगभग 1,30,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसके बावजूद निवेशकों का उत्साह कम नहीं हुआ है। इस साल धनतेरस पर सोने-चांदी की बिक्री 60,000 करोड़ रुपये से अधिक दर्ज की गई, जो यह दर्शाता है कि लोगों ने महंगे दामों के बावजूद सोने और चांदी में निवेश को प्राथमिकता दी। निवेशकों के इस उत्साह का कारण सिर्फ परंपरा नहीं, बल्कि सोने पर लगातार मिलने वाला मुनाफा भी है।

अक्टूबर 2020 में सोने की कीमत केवल 47,000 रुपये प्रति 10 ग्राम थी, जो अब 1.30 लाख रुपये तक पहुँच चुकी है। इसका मतलब है कि पिछले पांच साल में सोने ने निवेशकों को लगभग 200% तक रिटर्न दिया। सिर्फ पिछले साल की बात करें तो सोने ने करीब 60% का रिटर्न दिया है। इस साल अब तक सोने की कीमत में 54,700 रुपये की वृद्धि हुई है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 76,162 रुपये थी, जो अब बढ़कर 1,30,840 रुपये हो गई है। यह लगातार बढ़ती कीमत और रिटर्न निवेशकों के लिए सोने को आकर्षक विकल्प बनाता है।

विशेषज्ञों का अनुमान है कि अगले धनतेरस तक सोने की कीमत 1.60 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकती है। ब्रिटेन का बैंक SSBC और बैंक ऑफ अमेरिका भी साल 2026 तक सोने की कीमत को 5,000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंचने का अनुमान दे रहे हैं, जिसका भारतीय बाजार में असर 1.50 से 1.60 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर तक हो सकता है। वहीं चांदी में भी निवेशकों के लिए उम्मीदें बढ़ रही हैं। मोतीलाल ओसवाल ब्रोकरेज के अनुसार, 2026 तक चांदी की कीमत भारत में 2.4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकती है। वैश्विक बाजार में चांदी की कीमतें 2027 तक 75-77 डॉलर प्रति औंस तक मजबूत होने की संभावना है। सप्लाई में कमी और औद्योगिक मांग के चलते चांदी भी निवेशकों के लिए आकर्षक बनती जा रही है।

Updated On
Ashiti Joil

Ashiti Joil

यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।

Next Story