धुआंधार तेजी से झूमा Share Market ; SENSEX ने फिर बनाया रिकॉर्ड
आज Share Market में जबरदस्त रफ्तार देखने को मिली, खासकर बैंकिंग, आईटी और हॉस्पिटल सेक्टर में तेज़ी छाई रही। निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी हल्की बढ़त दर्ज की गई।

Share Market News :
शेयर बाजार में कई बार कई शेयरों में तेजी और नरमी भी देखने को मिलती है। पिछले लगदार ३ दिनों से Share Market तेजी से ऊपर जाते दिख रहा है। ऐसे में ही अब मंगलवार ७ अक्टूबर को Share Market में उछाल नजर आ रहा है। आज सुबह Share Market में अच्छी शुरुवात रही। शुरुवाती कारोबार में तक़रीबन १० बजे S&P बसे का सेंसेक्स 400 की छलांग लगा कर 82,200 पर पहुँच गई। तब वही दूसरी तरफ NSE NIFTY 50 यह भी 25,200 के ऊपर कारोबार कर रही है।
आज के Share Market के सत्र में बैंकिग , हॉस्पिटल और आईटी इन सेक्टर्स में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। निफ्टी के मिडकैप और स्मॉलकैप में भी बढ़ौतरी दर्ज की गई है। आज निफ़्टी मिडकैप 100 में 0.20% और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.3% इतनी आय है। शेयर बाजार में तेजी की कई बडी वजह है। आईये जानते है वह वजह क्या है।
शेयर बाजार में बीते कुछ दिनों से दिख रही तेजी के पीछे कई मजबूत वजहें हैं। सबसे अहम है दूसरी तिमाही के नतीजों को लेकर उम्मीदें। लार्ज कैप कंपनियों से अच्छे रिजल्ट्स की संभावना ने निवेशकों में भरोसा जगाया है। इसके साथ ही त्योहारी सीजन की शुरुआत से बाजार में खरीदारी का माहौल बना हुआ है, जो आर्थिक गतिविधियों को गति दे रहा है। वहीं, मजबूत GST Collection से भी सरकार की कमाई और आर्थिक स्थिरता को लेकर सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं। इस तेजी में सबसे बड़ा योगदान बैंकिंग और आईटी सेक्टर ने दिया है। बड़े बैंकों की ओर से मिले मजबूत प्री-एर्निंग संकेतों और आकर्षक वैल्यूएशन के चलते निवेशकों ने इन शेयरों पर भरोसा जताया। आईटी सेक्टर में भी सुधार के संकेत दिखे हैं, जिसके कारण टेक कंपनियों के शेयरों में भी अच्छी मांग देखी गई। विश्लेषकों का मानना है कि ये सेक्टर बाजार को आने वाले समय में भी मजबूती देते रहेंगे।
हालांकि बाजार चढ़ रहा है, लेकिन निवेशक अभी पूरी तरह लापरवाह नहीं हुए हैं। बाजार की चाल फिलहाल सीमित दायरे में बनी हुई है, जिससे साफ है कि निवेशक तेजी के बावजूद सतर्क रुख अपना रहे है। हेल्थकेयर जैसे सेक्टर्स में भी दिलचस्पी बढ़ी है, जिससे यह साफ होता है कि लोग जोखिम को बांटते हुए निवेश कर रहे हैं। जो एक परिपक्व बाजार का संकेत। एक और बड़ी सकारात्मक बात यह है कि विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की बिकवाली की रफ्तार अब धीमी हो रही है। सोमवार को जहां उन्होंने मामूली रकम के शेयर बेचे, वहीं घरेलू निवेशकों (DIIs) की ओर से जमकर खरीदारी की गई। यह ट्रेंड दिखाता है कि भारतीय निवेशकों का बाजार पर भरोसा लगातार मजबूत होते जा रहा है, जो आगे बाजार को और स्थिरता देने की संभव बन सकती है।

Ashiti Joil
यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।
