सिर्फ 10 महीनों में बना मल्टीबैगर; 10 हजार को किया 5 लाख में तब्दील!
सिर्फ 10 महीनों में Elitecon International के शेयर ने निवेशकों को करोड़ों का फायदा पहुंचा दिया है। साल की शुरुआत में 10 रुपये वाला ये शेयर अब 156 रुपये पर पहुंच गया है, यानी करीब 1400% की जबरदस्त छलांग!

शेयर बाजार को अक्सर जोखिम का खेल कहा जाता है, लेकिन इस साल कुछ ऐसे स्टॉक्स सामने आए हैं जिन्होंने इस कहावत को एक नए मायने दे दिए “जोखिम उठाओ, और अमीर बन जाओ।” साल 2025 भारतीय निवेशकों के लिए बेहद रोमांचक साबित हो रहा है। कई ऐसे शेयर हैं जिन्होंने मामूली निवेश को चंद महीनों में लाखों-करोड़ों में बदल दिया है।
इस साल के सबसे चर्चित मल्टीबैगर शेयरों में शामिल हैं GHV Infra Projects Ltd, RRP Semiconductor, Elitecon International Ltd और Midwest Gold Ltd। इन कंपनियों ने निवेशकों को ऐसे रिटर्न दिए हैं, जिनकी उम्मीद शायद किसी को नहीं थी।
सबसे पहले बात करते हैं GHV Infra Projects Ltd की। इस शेयर ने पिछले एक साल में निवेशकों को 1750% का रिटर्न दिया है। साल की शुरुआत में जहां इसका दाम मात्र ₹18.19 था, वहीं अब यह ₹320 के पार जा चुका है। सिर्फ 6 महीनों में ही इस स्टॉक ने 275% का रिटर्न दिया यानी जिसने ₹1 लाख निवेश किए, उसकी वैल्यू अब ₹3.75 लाख हो चुकी है।
दूसरी ओर, Elitecon International Ltd ने भी कमाल कर दिखाया। साल की शुरुआत में ₹10.37 पर ट्रेड हो रहा यह शेयर अब ₹156 तक पहुंच गया है यानी लगभग 1400% की जबरदस्त छलांग! पिछले एक महीने में थोड़ी गिरावट जरूर आई है, लेकिन 6 महीनों में 347% का रिटर्न इस शेयर को अब भी निवेशकों की पसंद बनाए हुए है।
लेकिन असली “मार्केट स्टार” साबित हुआ है RRP Semiconductor जिसने इस साल ऐसा धमाका किया कि बाजार के दिग्गज भी दंग रह गए। जनवरी 2025 में ₹185.50 पर मौजूद यह शेयर अब ₹10,464 तक पहुंच गया है। यानी सिर्फ 10 महीनों में 5541% का रिटर्न! अगर किसी ने साल की शुरुआत में इसमें ₹10,000 लगाए होते, तो आज उनकी वैल्यू ₹5 लाख से ज्यादा होती।
इन शेयरों की शानदार उड़ान ने यह साबित कर दिया कि बाजार में सही वक्त पर सही दांव खेलना किस्मत को भी मात दे सकता है। हालांकि, बाजार विशेषज्ञ चेतावनी देते हैं “मल्टीबैगर स्टॉक की रफ्तार जितनी तेज होती है, गिरावट भी उतनी ही तेज हो सकती है।” यानी, अगर शेयर बाजार में किस्मत आज़मानी है, तो सिर्फ जोश नहीं, समझदारी और धैर्य भी साथ रखना होगा क्योंकि यहां अमीरी भी पलट सकती है और किस्मत भी।

Ashiti Joil
यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।
