शेयर बाजार में इस साल सोने के भाव में जबरदस्त तेजी देखि गई है। जो सोना 2023 में ₹62,449 प्रति 10 ग्राम था। इस साल वही लाखों को पार कर चूका है। अगर हम सलाना देखे तो सोने का भाव 61 % बढ़ा हुआ नजर आ रहा है। यही विकल्प शेयर, बॉन्ड और अन्य निवेश के साधनो में से सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाला एक बेहतरीन विकल्प साबीत हो चूका है। ऐसे में ही अब यह चर्चा गोते खा रही है की सोने का भाव इससे आगे ऐसे ही रहेगा या फिर सोने की कीमतों में कुछ गिरावट भी आएगी।


ANZ बैंक की ताज़ा रिपोर्ट में कहा गया है कि अगले साल सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट आ सकती है। इस साल सोने की कीमतें रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई हैं, जिसका मुख्य कारण वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव, आर्थिक अनिश्चितता और डॉलर की कमजोरी माना जा रहा है। इसके अलावा, अमेरिकी ब्याज दरों में संभावित कटौती भी सोने की बढ़ती कीमतों का एक बड़ा कारण बन सकती है।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस साल के अंत तक सोने की कीमतें 4,400 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती हैं और 2026 के मध्य तक यह 4,600 डॉलर तक जा सकती हैं। निवेशक हमेशा संकट और अनिश्चितता के समय सोने जैसी सुरक्षित संपत्ति की ओर आकर्षित होते हैं। एएनजेड का कहना है कि राजनीतिक अस्थिरता और टैरिफ विवाद जैसे कारक इस आकर्षण को और मजबूत बनाए रखेंगे।

हालांकि, अगले साल की दूसरी छमाही में कीमतों में गिरावट की संभावना जताई गई है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व का रुख सख्त होने या अमेरिकी अर्थव्यवस्था के बेहतर प्रदर्शन करने की स्थिति में सोने की कीमतों पर विपरीत असर पड़ सकता है। साथ ही, रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि चांदी की कीमतें 2026 के मध्य तक 57.50 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती हैं।

Updated On
Ashiti Joil

Ashiti Joil

यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।

Next Story