दिवाली की रौनक के बाद आज देश के सर्राफा बाजारों में सोने की कीमतों में मामूली गिरावट देखने को मिली है। वहीं चांदी के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। त्योहारों के सीजन के ठीक बाद आमतौर पर निवेशक सोना खरीदने से थोड़ी दूरी बना लेते हैं और यही वजह है कि आज बाजार में सोने की चाल थोड़ी सुस्त हो रही।

सोने की बात करें तो आज 24 कैरेट गोल्ड का भाव देश के ज़्यादातर शहरों में 1,30,680 रुपये से लेकर 1,30,830 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार कर रहा है। वहीं 22 कैरेट सोना आज 1,19,790 रुपये से लेकर 1,19,940 रुपये प्रति 10 ग्राम तक बिक रहा है। चांदी के रेट में आज किसी तरह का उतार-चढ़ाव नहीं देखा गया। दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 1,71,900 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर स्थिर बनी हुई है।

देश के बड़े शहरों में अगर कीमतों की बात करें तो दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,30,830 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,19,940 रुपये पर बिक रहा है। मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,30,680 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 22 कैरेट की कीमत 1,19,790 रुपये प्रति 10 ग्राम रही।

अहमदाबाद में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1,30,730 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,19,840 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज हुआ। इसी तरह जयपुर और लखनऊ में भी आज 24 कैरेट सोना 1,30,830 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,19,940 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

दक्षिण भारत के प्रमुख राज्यों कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा में भी सोने की कीमत में आज हल्की गिरावट देखी गई है। बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर के बाजारों में 24 कैरेट सोना 1,30,680 रुपये, जबकि 22 कैरेट सोना 1,19,790 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है।

विशेषज्ञों का मानना है कि दिवाली के दौरान हुई भारी खरीदारी के बाद अब डिमांड थोड़ी ठंडी पड़ी है, जिसकी वजह से सोने के भाव में मामूली नरमी आई है। हालांकि, आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुझानों और डॉलर की मजबूती या कमजोरी के आधार पर सोने की कीमतों में फिर हलचल देखी जा सकती है। फिलहाल, निवेशकों और ग्राहकों के लिए यह राहत की बात है कि सोना थोड़ी गिरावट के साथ स्थिर है और चांदी ने अपनी चमक कायम रखी है।


Updated On
Ashiti Joil

Ashiti Joil

यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।

Next Story