सोने की कीमतों में उछाल जारी; क्या जल्द टूटेंगे नए रिकॉर्ड?
वर्ष 2025 में सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। सोना 4,000 डॉलर प्रति औंस पार कर 35वीं बार रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा।

वैश्विक मंच पर सोने की कीमत में लगादार बदलाव होता नजर आ रहा है। केंद्रीय बैंकों की लगदार खरीदारी , भू राजनितिक तनाव और मजबूत एशियाई मांग इस कारण सोने के भाव में बढ़ोतरी हो चुकी है। आनेवाले कुछ दिनों में सोना 4,500 डॉलर प्रति औंस तक पहुचनेकी संभावना है। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (MOFSL) की रिपोर्ट के अनुसार, इस साल अब तक चांदी ने सोने से बेहतर प्रदर्शन किया है. औद्योगिक मांग और बढ़ती आपूर्ति की कमी के कारण चांदी की कीमत 75 डॉलर प्रति औंस तक पहुंचने का अनुमान है.
वर्ष 2025 में सोने की कीमतों में भारी उछाल आया है। यह 50% से अधिक बढ़कर 4,000 डॉलर प्रति औंस के स्तर को पार कर गई और अब तक 35 बार रिकॉर्ड ऊंचाई को छू चुकी है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह तेजी वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा संभावित ब्याज दरों में कटौती और केंद्रीय बैंकों की बड़ी खरीदारी के कारण है।
एमओएफएसएल के जिंस एवं मुद्रा विश्लेषक मानव मोदी ने बताया कि सोने की इस तेजी में राजकोषीय अस्थिरता, कमजोर डॉलर और केंद्रीय बैंकों द्वारा रणनीतिक खरीदारी का बड़ा हाथ है। उन्होंने कहा कि एशिया इस नए मौद्रिक बदलाव का केंद्र बनता जा रहा है और निवेशक यहां सोने में अधिक रुचि ले रहे हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में सोने की कीमत हाल ही में 1.20 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई है। आने वाले महीनों में यह ₹1.35 लाख प्रति 10 ग्राम तक जा सकती है। वहीं, चांदी की कीमत में भी 60% से अधिक बढ़ोतरी हुई है और यह 2.3 लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंचने का अनुमान है।

Ashiti Joil
यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।
