भारतीय शेयर मार्केट में पिछले कुछ दिनों से सोने की कीमतों में गिरावट नजर आ रही है। २६ सितंबर २०२५ को इंडिया बुल एसोसिएशन के मुताबिक इस हफ्ते के आखरी दिनों में भी सोने की यह गिरावट कायम है। २४ कैरेट सोना अब १,१४,८०० रुपये प्रति १० ग्राम और २२ कैरेट सोना १,०५,३०० रुपये प्रति १० ग्राम है। इसी तरह आज चांदी का भाव भी लुढ़का हुआ नजर आ रहा है। चांदी का भाव आज १,४३,००० रुपये प्रति किलो के भाव से चल रही है।


वास्तविक, MCX पर सोने में तेजी पाई गई है। यह ०.००६ % से तेज होकर १,१३,९४३ रुपये प्रति १० ग्राम पर पहुंचा है। साथ ही चांदी भी ०.०८ प्रतिशत चढ़कर १,३६,९५० रुपये प्रति किलो कारोबार कर रही है। आईए जानते है की आपके शहर में सोने-चांदी का भाव क्या है।


राज्य २४ कैरेट सोने की किंमत प्रति १० ग्राम

२२ कैरेट सोने की किंमत प्रति ग्राम

दिल्ली
१ , १५ , ०३० रुपये १ , ०५ , ४५० रुपये
मुंबई , हैदराबाद , चेन्नई , बेंगलुरु और कोलकाता १ , १४ , ८०० रुपये १ , ०५ , ३०० रुपये
अहमदाबाद और पुणे १ , १४ , ४३० रुपये

१ , ०५ , ३५० रुपये


विशेषज्ञों के मुताबिक, २४ कैरेट सोना मुख्यतः निवेश के लिए खरीदा जाता है, जबकि १८ और २२ कैरेट सोना ज्वैलरी में ज्यादा इस्तेमाल होता है। त्योहारों के मौसम में मांग बढ़ने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टैरिफ को लेकर बनी अनिश्चितता की वजह से निवेशकों का झुकाव सोने की तरफ और बढ़ा है।

सोना लंबे समय से महंगाई और शेयर बाजार की अस्थिरता के बीच एक सुरक्षित निवेश विकल्प माना जाता है। डॉलर-रुपया विनिमय दर, वैश्विक बाजार की चाल और मांग-आपूर्ति के उतार-चढ़ाव मिलकर रोज़ाना इसके दाम तय करते हैं। यही वजह है कि कभी यह चमक बढ़ाता है, तो कभी थोड़ा फीका पड़ जाता है लेकिन निवेशकों की नजर हमेशा इस पर टिकी रहती है।


भारत यह सोने के आयत निर्यात का अहम हिस्सा है। इसलिए सिमा शुल्क (Import Duty), GST और अन्य स्थानीय टैक्स यह सोने की कीमत पर परिणाम करते है। वैश्विक बाजार में उथल-पुथल, जैसे युद्ध, आर्थिक मंदी या ब्याज दरों में बदलाव, का सीधा असर सोने की कीमत पर पड़ता है. जब वैश्विक बाजार में अनिश्चितता बढ़ती है, तो निवेशक शेयर या अन्य अस्थिर संपत्तियों की बजाय सोने जैसे सुरक्षित विकल्प चुनते हैं.


Ashiti Joil

Ashiti Joil

यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।

Next Story