नीति आयोग के पूर्व CEO बने IndiGo के एडीशनल डायरेक्टर ; जाने विस्तार से
इंडिगो आज भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन के तौर पर उड़ान भर रही है, जिसका घरेलू मार्केट शेयर 60% से भी अधिक है। 350 से ज्यादा विमानों के बेड़े के साथ कंपनी 80 से अधिक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों को जोड़ रही है।

भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने बुधवार को बड़ा ऐलान किया। कंपनी ने बताया कि नीति आयोग के पूर्व सीईओ और भारत के जी20 शेरपा, अमिताभ कांत को 15 सितंबर से निदेशक मंडल में एडिशनल डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति नागर विमानन मंत्रालय से सुरक्षा मंजूरी मिलने के बाद औपचारिक रूप से की गई है। इंडिगो का कहना है कि कांत का अनुभव और नेतृत्व क्षमता कंपनी की रणनीतिक दिशा और भविष्य की योजनाओं को मजबूती देंगे। गौरतलब है कि कांत ने नीति आयोग के सीईओ रहते हुए कई अहम सुधार और पहलों को आगे बढ़ाया, जबकि जी20 शेरपा के रूप में उन्होंने भारत की वैश्विक छवि को भी नई ऊंचाई दी।
एअरलाइन की मूल कंपनीने शियर बाजार को दी एक जानकारी में कहा की "कंपनी को 16 सितंबर, 2025 को नागर विमानन मंत्रालय से आवश्यक सुरक्षा मंजूरी मिल गई है. अतः अमिताभ कांत की नियुक्ति 15 सितंबर, 2025 से प्रभावी होगी.” अमिताभ कांत को मंत्रालय से सुरक्षा मंजूरी की तारीख से गैर-कार्यकारी, गैर-स्वतंत्र निदेशक के रूप में अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया गया है। यह एक वरिष्ठ प्रशासक और निति विशेषज्ञ है। यह नीति आयोग के सीईओ भी थे। उनके कार्यकाल में उन्होंने स्टार्टअप इकोसिस्टम, डिजिटलीकरण और सतत विकास एजेंडे को आगे बढ़ावा दिया है। साथ ही उन्होंने भारत के G20 शेरपा होते हुए उन्होंने भारत की वैश्विक स्तरीय आर्थिक और रणनीतिक नीतियोंको प्रस्तुत किया है।
अगर इंडिगो का अभी का मार्किट देखे तो यह भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन है। भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो लगातार अपने विस्तार की दिशा में आगे बढ़ रही है। इसका घरेलु मार्केट शेयर कुछ ६०% से भी ज्यादा है और 350 से ज्यादा विमानों के बेड़े के साथ यह 80 से अधिक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए उड़ान भरती है। आने वाले वर्षों में इंडिगो की योजना एशिया-प्रशांत, यूरोप और मध्य पूर्वी बाजारों में अपनी अंतरराष्ट्रीय उपस्थिति को और मजबूत करने की है। एविएशन इण्डस्ट्री का यह मनना है की अमिताभ कांता की बोर्ड में नियुक्ति इंडिगो के लिए रणनीतिक साबित होगी। नीतिगत मामलों में उनका अनुभव कंपनी को न केवल नई दिशा देगा, बल्कि उसकी वैश्विक रणनीतियों और एक्सपैंशन प्लान्स को भी गति प्रदान करेगा।

Ashiti Joil
यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।
