29 अक्टुबर को भारतीय शेयर बाजार हरे निशानी के साथ खुला। शुरुवात में निफ़्टी और सेंसेक्स में अच्छी तेजी देखने को मिली। निफ्टी 113 अंकों से और सेंसेक्स 408 अंकों से खुलने से 80,834.58 पर पहुँच गया। परंतु दोपहर के बाद बाजार ने अपना रुख मोड़ लिया और सीधा लाल निशान पर फिसल गया। जिससे शेयर बाजार में ब्लैक वीक दिखाई दिया। तो आईये जानते है आज की शेयर बाजार की स्थिति।


सेंसेक्स करीब 400 अंक गिरकर 80,339.23 के स्तर पर आ गया, जबकि निफ्टी 24,650 के नीचे फिसल गई। पिछले कुछ दिनों से शेयर बाजार में लगातार गिरावट का सिलसिला जारी है। आईटी कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त बिकवाली हुई, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी दोनों पर भारी दबाव देखने को मिला। शुक्रवार को ही निवेशकों के लिए यह झटका और गहरा हो गया था, जब एक ही दिन में करीब सात लाख करोड़ रुपये का बाजार से सफाया हो गया। बीते हफ्ते के मात्र पांच कारोबारी दिनों में ही निवेशकों की कुल वैल्यूएशन में 16 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है, जिसने मार्केट सेंटीमेंट को और कमजोर कर दिया है। अब जानते है की इस तरह मार्केट गिरने के पीछे क्या कारण हो सकता है।


RBI के नए पॉलिसी को लेकर निवेशकों में कुछ संभ्रम है। आरबीआई की मौद्रिक नीति बैठक (MPC) शुरू हो चुकी है और इसका फैसला 1 अक्टूबर को सामने आएगा। निवेशक दरों में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद या संकेत का इंतजार कर रहे हैं, जिसकी वजह से बाजार फिलहाल अनिश्चित माहौल में है। भारतीय शेयर बाजार पर इन दिनों कई मोर्चों से दबाव बनता दिख रहा है। एक ओर भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर टैरिफ और H-1B वीजा की शर्तों पर जारी अनिश्चितता ने निवेशकों को सतर्क कर दिया है, वहीं विदेशी निवेशकों ने सितंबर में अब तक करीब 30 हजार करोड़ रुपये बाजार से निकाल लिए हैं। आईटी कंपनियों पर भी अमेरिका की नई वीजा पॉलिसी और फीस बढ़ोतरी का सीधा असर पड़ा है। इसके साथ ही इंडिया VIX में तेजी ने बाजार की अस्थिरता को और उजागर कर दिया है। विशेषज्ञ मानते हैं कि जब तक एफआईआई का भरोसा वापस नहीं आता और ग्लोबल स्तर पर स्पष्ट संकेत नहीं मिलते, तब तक घरेलू बाजार में उथल-पुथल जारी रह सकती है।


(यह जानकारी केवल जागरूकता और सूचना देने के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई है। शेयर बाजार में निवेश पूरी तरह जोखिम से जुड़ा होता है, इसलिए निवेश करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। यहां दी गई बातों को किसी तरह की निवेश सलाह न माने।)


Updated On
Ashiti Joil

Ashiti Joil

यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।

Next Story