तगड़ी कमाई का मौका; यह शेयर कर सकता है मालामाल
ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने निवेशकों को बड़ा संकेत दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, विशाल मेगा मार्ट लिमिटेड का शेयर 175 रुपये तक उछल सकता है, जो मौजूदा बंद भाव से करीब 17% की बढ़त दिखाता है।

शेयर बाजार में आज विशाल मेगामार्ट के शेयर में तेजी दिखाई दि है। इसके शेयर आज १५१ रुपयेपर आपने कारोबार करते हुए नजर आये। एक्सपर्ट्स का कहना है की यह शेयर्स आनेवाले समय में और ऊपर जाने की संभावना है, ऐसा बता रहे है। विदेशी ब्रोकरेज हाउस जेफरीज ने हाइपरमार्केट चेन विशाल मेगा मार्ट लिमिटेड पर भरोसा जताते हुए शेयर पर अपनी 'बाय' रेटिंग बनाए रखी है। फर्म ने प्रति शेयर 175 रुपये का लक्ष्य मूल्य तय किया है, जो सोमवार के क्लोजिंग प्राइस से करीब 17% की संभावित तेजी की ओर इशारा करता है।
इस शेयर पर ब्रोकरेज का भरोसा क्यों है ?
विशाल मेगा मार्ट पर भरोसा रखने के लिए कई वजह बताई है। इसका एक कारण है की इंडस्ट्री में डिमांड कम होने के बावजूद भी इसके प्रोडक्ट डेली बेसिस पर बिक रहे है। साथ ही इनका लक्ष सालाना ८० से ज्यादा स्टोअर्स खोलने का है। यह कंपनी अपने छोटे छोटे पायलेट प्रोजेक्ट भी कर रही है, वो भी ५०,००० से काम आबादीवाले क्षेत्र में। इस कंपनी के प्रोडक्ट्स कम कींमत के साथ अच्छे क्वालिटी वाले है और यही रुख इस कंपनी का आगे बढ़ता हुआ नजर आ रहा है।
विशाल मेगा मार्ट लिमिटेड ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन दर्ज किया है। जून तिमाही में कंपनी का राजस्व ३,१४० करोड़ रुपये तक पहुंच गया था, जो पिछले साल की समान अवधि से २१% अधिक है। इसी तरह, EBITDA ४५९ करोड़ रुपये रहा, जो सालाना आधार पर २५.०६ % की बढ़त दर्शाता है। EBITDA मार्जिन भी 14.6% तक बढ़ गया, यानी पिछले साल की तुलना में ६० आधार अंक का सुधार हुआ।
निवेशकों को विशाल मेगा मार्ट के शेयरों से भी अच्छा रिटर्न मिला है। मार्च २०२५ में इसका शेयर १०३.२० रुपये था, जो बीते छह महीनों में ४५% से अधिक बढ़ गया है। ५२ हफ्तों में इसका उच्चतम स्तर १५७.७५ रुपये और न्यूनतम स्तर ९६.०५ रुपये रहा। आईपीओ के समय दिसंबर २०२४ में इस शेयर की कीमत ७८ रुपये थी और लिस्टिंग के समय ११० रुपये पर खुली थी।
(नोट : यह जानकारी केवल संदर्भ हेतु है। निवेश जोखिमों के अधीन है और पैसा लगाने से पहले निवेशकोंने विशेषज्ञ की सलाह लेना जरूरी है।)

Ashiti Joil
यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।
