बैंक ग्राहकों के लिए अलर्ट; नवंबर में इतने दिन बैंक रहेगी बंद
नवंबर 2025 में बैंक करीब 9 से 10 दिन तक बंद रहेंगे, जिससे ग्राहकों को लेनदेन में दिक्कत आ सकती है। अगर आपको जरूरी बैंकिंग काम निपटाने हैं तो पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें।

त्योहारी सीजन खत्म होने के साथ ही अब लोग अपने रोज़मर्रा के कामों में वापस लौट रहे हैं, लेकिन नवंबर का महीना बैंक ग्राहकों के लिए कुछ मुश्किलें लेकर आ सकता है। अक्टूबर की तरह नवंबर में भी बैंकों में छुट्टियों की भरमार है। इस महीने कुल 9 से 10 दिन बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में अगर आप किसी जरूरी काम के लिए बैंक जाने की योजना बना रहे हैं, तो पहले से छुट्टियों की लिस्ट ज़रूर देख लें, ताकि आखिरी वक्त में परेशानी का सामना न करना पड़े।
नवंबर की शुरुआत ही छुट्टी से हो रही है। 1 नवंबर को बेंगलुरु में कन्नड़ राज्योत्सव और देहरादून में इगास-बग्वाल के मौके पर बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 2 नवंबर को रविवार की साप्ताहिक छुट्टी के कारण सभी बैंकों के दरवाज़े बंद रहेंगे। 5 नवंबर को गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा जैसे बड़े त्योहारों के चलते देशभर में बैंकिंग सेवाएं ठप रहेंगी। वहीं, 7 नवंबर को शिलांग में वंगाला महोत्सव के अवसर पर भी बैंकों में कामकाज नहीं होगा।
इसके अलावा 8 नवंबर को दूसरा शनिवार, 9, 16, 23 और 30 नवंबर को रविवार और 22 नवंबर को चौथा शनिवार होने की वजह से भी बैंकों में अवकाश रहेगा। यानी लगभग हर हफ्ते एक या दो दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। ऐसे में ग्राहकों को सलाह दी जा रही है कि वे अपने जरूरी ट्रांजैक्शन, चेक क्लियरेंस या कैश से जुड़े काम पहले से निपटा लें।
हालांकि, राहत की बात यह है कि छुट्टियों के दौरान भी डिजिटल और ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं सुचारू रूप से चलेंगी। ग्राहक नेट बैंकिंग, मोबाइल ऐप या एटीएम के जरिए अपने अधिकतर काम बिना किसी रुकावट के कर सकते हैं। आरबीआई की ओर से जारी हॉलिडे लिस्ट को देखकर ग्राहक यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि उनके शहर में किस दिन बैंक बंद रहेंगे। इस तरह थोड़ा-सा प्लानिंग करके आप नवंबर के ‘बैंक हॉलिडे मैराथन’ से आसानी से बच सकते हैं।

Ashiti Joil
यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।
