गए कुछ दिनों से शेयर बाजार में अलग अलग शेयरों में उछल-कूद दिखाई दे रही है। ऐसे में आज बाजार में अडाणी ग्रुप के कई शेयरों मे सुबह से तेजी में दिखाई दे रही है। सबसे ज्यादा उछाल अडानी पावर के स्टॉक में दिख रहा है। इस के शेयर कुछ शुक्रवार से अपने बंद भाव ७०९.०५ रुपये से ८० % गिर गए। कंपनी ने १ : ५ रेश्यो में स्टॉक स्पिल्टहै ऐसा कहा। मतलब यह की १० रुपये वैल्यू का हर शेयर सीधा २ रुपयोंके पांच शेयरों में बात गया। इसके बाद यह शेयर १४१.८१ रूपीज पर एडजस्ट हो गया। हालांकि, कुल निवेश की कीमत (वैल्यू) में कोई बदलाव नहीं होगा। बस शेयरों की संख्या बढ़ जाएगी और प्रती शेयर की कीमत कम हो जाएगी।


८० % की गिरावट भी दर्ज की गई, लेकिन इसका असर कंपनी के मार्केट कैप (कुल मूल्य) पर नहीं पड़ा। इसके बाद शेयर ने जोरदार पलटवार किया और तेज़ी पकड़ते हुए २०% तक चढ़ गया। दिन के कारोबार में इसने अपना ५२ हफ्ते का हाई लेवल १६८.८० रुपये भी पार किया और १७०.२० रुपये तक पहुंच गया।


शेयर की किंमत घटने से छोटे निवेशकों के लिए इसमें पैसा लगाना आसान हो जाएगा। अब लोग छोटे-छोटे हिस्सों में भी निवेश कर पाएंगे। इससे शेयर की लिक्विडिटी यानी खरीद-बिक्री की सुविधा भी बढ़ेगी। अडानी पावर का शेयर लगातार निवेशकों को अच्छा मुनाफा देता रहा है। पिछले ६ महीनों में शेयर ने ५०% से ज्यादा रिटर्न दिया। दो साल में यह १००% तक चढ़ा है और पिछले पाँच सालों में इसने करीब १७००% का ज़बरदस्त रिटर्न दिया है। इसी वजह से बाजार में अडानी पावर के शेयर को लेकर लगातार उत्साह बना हुआ है और स्टॉक स्प्लिट के बाद इसमें और ज्यादा निवेशकों के जुड़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

Ashiti Joil

Ashiti Joil

यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।

Next Story