india food price fall november 2025 : वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार नवंबर 2025 में थोक महंगाई दर (WPI) -0.32 प्रतिशत रही, जो पिछले महीनों के मुकाबले नकारात्मक दायरे में रहने की ओर इशारा करता है। इस गिरावट के पीछे मुख्य रूप से खाद्य उत्पादों, मिनरल ऑयल, क्रूड पेट्रोलियम, नेचुरल गैस, बेसिक मेटल और बिजली की कीमतों में कमी को माना जा रहा है।

मंत्रालय ने बताया कि प्राथमिक वस्तुओं में वार्षिक आधार पर थोक महंगाई दर -2.93 प्रतिशत, ईंधन और ऊर्जा में -2.27 प्रतिशत, जबकि फूड इंडेक्स में -2.60 प्रतिशत दर्ज किया गया। मासिक आधार पर मिनरल की महंगाई दर 4.50 प्रतिशत रही, खाद्य उत्पादों में 2.5 प्रतिशत और गैर-खाद्य वस्तुओं में 1.28 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई। वहीं, कच्चे तेल और नेचुरल गैस में थोक महंगाई दर अक्टूबर 2025 में -1.62 प्रतिशत रही।

खुदरा महंगाई दर (CPI) के आंकड़ों के मुताबिक, नवंबर में देश में 0.71 प्रतिशत रही, जो अक्टूबर की 0.25 प्रतिशत दर से 46 आधार अंक अधिक है। शहरी क्षेत्रों में महंगाई दर 1.40 प्रतिशत और ग्रामीण क्षेत्रों में 0.10 प्रतिशत रही। खाद्य महंगाई दर में भी गिरावट दर्ज की गई, जिसमें ग्रामीण इलाकों में -4.05 प्रतिशत और शहरी इलाकों में -3.60 प्रतिशत की कमी हुई।

आंकड़ों के अनुसार, नवंबर में अनाज की कीमतों में 0.10 प्रतिशत, मांस और मछली में 2.50 प्रतिशत, अंडों में 3.77 प्रतिशत, दूध व उससे जुड़े उत्पादों में 2.45 प्रतिशत, ऑयल और फैट में 7.87 प्रतिशत, फलों में 6.87 प्रतिशत, चीनी में 4.02 प्रतिशत और गैर-एल्कोहलिक पेय पदार्थों में 2.92 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई।

विशेषज्ञों का कहना है कि थोक महंगाई में गिरावट से आम जनता को थोड़ी राहत मिल सकती है, खासकर खाद्य उत्पादों में, जबकि ऊर्जा और मेटल उत्पादों की कीमतों में उतार-चढ़ाव आर्थिक गतिविधियों पर असर डाल सकता है। सरकार के यह आंकड़े नीतिगत निर्णयों और बाजार की दिशा के निर्धारण में अहम भूमिका निभाते हैं। india food price fall november 2025 :

Ashiti Joil

Ashiti Joil

यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।

Next Story