NSE Holiday List 2026 : 2025 का अंतिम महीना समाप्त होने के साथ ही भारतीय शेयर बाजार की नजर 2026 पर टिक गई है। नए साल में सामान्य सप्ताहांत यानी शनिवार और रविवार के अलावा घरेलू शेयर बाजार कुल 15 खास अवसरों पर बंद रहेगा। यह जानकारी नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) द्वारा जारी कैलेंडर में सामने आई है।

एनएसई के अनुसार, साल की शुरुआत जनवरी से मार्च तक कई राष्ट्रीय और धार्मिक अवसरों पर बाजार बंद रहेगा। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस, 3 मार्च को होली, 26 मार्च को श्री राम नवमी और 31 मार्च को श्री महावीर जयंती के चलते ट्रेडिंग नहीं होगी। अप्रैल में 3 तारीख को गुड फ्राइडे और 14 अप्रैल को डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर जयंती पर बाजार बंद रहेगा। मई में 1 तारीख को महाराष्ट्र दिवस और 28 मई को बकरीद के अवसर पर कारोबार नहीं होगा।

धार्मिक पर्वों के सिलसिले में जून में 26 तारीख को मुहर्रम, सितंबर में 14 तारीख को गणेश चतुर्थी, अक्टूबर में 2 तारीख को महात्मा गांधी जयंती और 20 अक्टूबर को दशहरा पर बाजार बंद रहेगा। दिवाली के अवसर पर 10 नवंबर को बलिप्रतिपदा और 24 नवंबर को प्रकाश पर्व श्री गुरु नानक देव तथा 25 दिसंबर को क्रिसमस के दिन भी शेयर बाजार में कोई सामान्य कारोबार नहीं होगा। एनएसई ने यह भी स्पष्ट किया है कि दिवाली के दिन 8 नवंबर, 2026 को मुहूर्त ट्रेडिंग आयोजित की जाएगी, जिसका सटीक समय बाद में घोषित किया जाएगा।

विशेषज्ञों के अनुसार, निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए इस कैलेंडर का महत्व इसलिए बढ़ जाता है क्योंकि वे लंबी योजना के अनुसार अपने पोर्टफोलियो और ट्रेडिंग रणनीतियों को तैयार कर सकते हैं। साल भर की छुट्टियों की जानकारी रखना शेयर बाजार में निवेश और ट्रेडिंग की बेहतर योजना बनाने के लिए बेहद जरूरी है।

Updated On
Ashiti Joil

Ashiti Joil

यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।

Next Story