दिल्ली, 28 जुलाई, 2026: बैंकिंग सेवाओं के साथ अब ग्राहकों को बीमा सुविधाएं भी एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने अपने ग्राहकों तक बीमा सेवाओं की आसान पहुंच सुनिश्चित करने के लिए टाटा एआईजी जनरल इंश्योरेंस के साथ साझेदारी की है। इस पहल के बाद ग्राहकों को लोन या अन्य बैंकिंग सेवाओं के लिए अलग से बीमा कंपनी के पास जाने की आवश्यकता नहीं होगी।

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक के हेड- रिटेल लाइबिलिटीज़, टीएएससी और टीपीपी हितेंद्र झा ने कहा कि बैंक हमेशा ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर अपनी सेवाओं का विस्तार करता रहा है। उन्होंने कहा कि इस साझेदारी से बैंक के मजबूत नेटवर्क और टाटा एआईजी के अनुभव का लाभ सीधे ग्राहकों तक पहुंचेगा, जिससे अधिक लोगों को भरोसेमंद बीमा सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

टाटा एआईजी के हेड- बैंकएश्योरेंस एझिलरासन रामलिंगम ने कहा कि उनका उद्देश्य बीमा को हर व्यक्ति के लिए आसान और सुलभ बनाना है। उन्होंने कहा कि उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक के साथ इस साझेदारी के माध्यम से स्वास्थ्य, वाहन, घर और एमएसएमई से जुड़े ग्राहकों तक उनकी जरूरत के अनुरूप बीमा सुविधाएं पहले से अधिक आसानी से पहुंचाई जा सकेंगी।

इस साझेदारी के बाद टाटा एआईजी की बीमा सेवाएं उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक की 700 से अधिक शाखाओं और बैंकिंग टचपॉइंट्स पर उपलब्ध होंगी। बैंक 26 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 300 से अधिक जिलों में अपनी सेवाएं दे रहा है। इससे रिटेल, एमएसएमई, व्हीकल और होम लोन लेने वाले ग्राहकों को अपनी जरूरत के अनुसार बीमा योजनाएं एक ही स्थान पर आसानी से मिल सकेंगी। ग्राहकों की सहायता के लिए टाटा एआईजी की टीम प्रमुख शाखाओं में भी उपलब्ध रहेगी। यह साझेदारी बैंकिंग और बीमा सेवाओं को एकीकृत करते हुए ग्राहकों के लिए सुविधाओं को और सरल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story