Today's Share Market : भारतीय शेयर बाजार ने गुरुवार को लगातार चार सत्रों की गिरावट का सिलसिला तोड़ते हुए सकारात्मक बंद किया। दिन के अंत में सेंसेक्स 426.86 अंक या 0.51 प्रतिशत की बढ़त के साथ 84,818.13 और निफ्टी 140.55 अंक या 0.55 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,898.55 पर बंद हुआ। इस उछाल ने निवेशकों के बीच राहत की भावना पैदा की और बाजार में फिर से उत्साह लौटाया।

तेजी के पीछे ऑटो और मेटल सेक्टर का प्रमुख योगदान रहा। निफ्टी ऑटो 1.11 प्रतिशत और निफ्टी मेटल 1.06 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुए। इसके अलावा निफ्टी आईटी 0.81 प्रतिशत, निफ्टी पीएसयू बैंक 0.51 प्रतिशत, निफ्टी फार्मा 0.98 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी 0.75 प्रतिशत और निफ्टी इन्फ्रा 0.37 प्रतिशत की बढ़त के साथ सकारात्मक बंद हुए।

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी बढ़त देखने को मिली। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 570.30 अंक या 0.97 प्रतिशत की तेजी के साथ 59,578.05 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 137.90 अंक या 0.81 प्रतिशत बढ़त के साथ 17,228.05 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स पैक में इटरनल (जोमैटो), टाटा स्टील, कोटक महिंद्रा बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति सुजुकी, सन फार्मा, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, एमएंडएम, ट्रेंट, एचसीएल टेक और एचयूएल प्रमुख गेनर्स रहे। वहीं, एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, पावर ग्रिड, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, टाइटन और बजाज फिनसर्व लूजर्स में शामिल रहे।

एसबीआई सिक्योरिटीज के टेक्निकल और डेरिवेटिव्स रिसर्च प्रमुख सुदीप शाह ने कहा कि निफ्टी ने शुरुआत में कमजोरी दिखाई, लेकिन दिन के मध्य और अंतिम सत्र में मजबूत प्रदर्शन करते हुए 25,900 के स्तर के करीब बंद हुआ। उन्होंने निफ्टी के लिए 25,750 से 25,730 का जोन महत्वपूर्ण सपोर्ट क्षेत्र बताया और रुकावट के स्तर के रूप में 25,950 से 26,000 अंक का संकेत दिया।

इस तेजी ने बाजार में निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है और अगले सत्रों में बाजार की दिशा को लेकर उम्मीदें कायम की हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि प्रमुख सेक्टर्स में जारी मजबूती से निवेशकों की धारणा सकारात्मक बनी रहेगी और बाजार में स्थायित्व देखने को मिलेगा।

Ashiti Joil

Ashiti Joil

यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।

Next Story